द लेजेंड ऑफ़ जूदेव: घर-वापसी के गॉडफादर! ‘मसीहा’ भी, ‘टाइगर’ भी, मूंछ के दम पर सत्ता और सिस्टम हिलाने का साहस भी, हिंदुत्व का ‘ओरिजिनल पोस्टर बॉय’: स्व. दिलीप सिंह जूदेव
जशपुरनगर | भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक नियुक्तियों में तेजी लाते हुए जिला अधिवक्ता संघ जशपुर के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता दीपक चौहान को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की कार्यप्रणाली और उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला जशपुर का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : “समाधान योजना 2026” लागू, बकाया बिजली बिलों के निराकरण हेतु सरचार्ज में विशेष छूट
भाजपा जिला नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार हुई इस नियुक्ति का उद्देश्य जिले में सहकारिता के माध्यम से किसानों और आम जनमानस को पार्टी की नीतियों से जोड़ना है। दीपक चौहान की नियुक्ति पर जिले के कार्यकर्ताओं और अधिवक्ता संघ में हर्ष का माहौल है।
नारी शक्ति का उत्सव: जशपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सजल सखियों का विशेष कार्यक्रम
दीपक चौहान लंबे समय से जिला अधिवक्ता संघ में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कानूनी समझ और सामाजिक पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना है। जानकारों का मानना है कि उनके अनुभव से जिले में सहकारिता आंदोलन और भाजपा के सांगठनिक ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।
महिला दिवस 2026: सरकार का महिलाओं को खास तोहफा, इन 5 योजनाओं से बदलें अपनी दुनिया
नियुक्ति की घोषणा के बाद जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों, भाजपा पदाधिकारियों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए दीपक चौहान ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और सहकारिता के क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।


