अब भारत में बेखौफ घूमेंगे विदेशी सैलानी; महिला सुरक्षा के लिए ‘निर्भया फंड’ और 12 भाषाओं वाली हेल्पलाइन ने बदली पर्यटन की तस्वीर
जशपुर/बगीचा | 12 फरवरी 2026
जशपुर जिले के बगीचा–रौनी मुख्य मार्ग पर स्थित रौनी घाटी में गुरुवार दोपहर एक हृदय विदारक सड़क हादसा हुआ। बगीचा से कुसमी की ओर जा रही एक यात्री बस और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस आमने-सामने की भिड़ंत में बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
छत्तीसगढ़ की पंचायतों का देश में डंका; सरगुजा और धमतरी की पंचायतों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस व अन्य निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुँचाया गया।
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर बड़ा फैसला: अब राष्ट्रगान से पहले होगा 3 मिनट 10 सेकंड का गायन
दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का चालक शराब के नशे में धुत था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बस और हाइवा को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है और यात्रियों के आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ की पंचायतों में हाई-टेक हुई ग्राम सभाएं, 75% पंचायतों में बोलकर दर्ज होने लगी कार्यवाही
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों में मुख्य रूप से निम्नलिखित यात्री शामिल हैं: बालमनी बाई (35), निरुता लकड़ा (32), पुनिता (23), जेठू, तृप्ति, आयुष गुप्ता, विक्टोरिया, शिवप्रसाद, सुखनी, दीनानाथ, उमेश प्रकाश यादव, जगन राम, सावित्री, संझियारी, सुनीता, सेवती, आशा एक्का, शुभम और लगन।
सावधान! आधार लिंक नहीं तो अटक जाएगी पीएम-किसान की अगली किस्त, छत्तीसगढ़ के 34,622 किसानों की किस्तें अटकीं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि घायलों का प्रारंभिक उपचार युद्धस्तर पर जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल या अन्य बड़े केंद्रों में रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

