महाशिवरात्रि : आस्था का महासंगम; देवघर से उज्जैन तक गूंजेगा ‘हर-हर महादेव
जशपुर। शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जशपुर जिले के आठ शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। देश के सबसे बड़े स्वप्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 25-26’ के लिए इन शिक्षकों के नामों की घोषणा की गई है।
बांसुरी की तान और चूड़ियों की खनक: जतरा में परंपरा निभाने उत्साह और उमंग के साथ उमड़ रहा जनसैलाब”
राज्य प्रभारी श्री संजीव कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी सूची में जशपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों से नवाचारी शिक्षकों का चयन किया गया है।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची:
इस वर्ष जशपुर जिले से निम्नलिखित शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए चुना गया है:
* कुमारी कंचन सोनी: पूर्व माध्यमिक शाला भुडकेला (जशपुर)
* मीरा अग्रवाल: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोगाडा (मनोरा)
* रेनू प्रधान: दुलदुला
* नितेश कुमार साय: फरसाबहार
* पीटर साय: बगीचा
* सुमन रवानी: कांसाबेल
* जेन सेलेस्टीन तिर्की: कुनकुरी
* दुर्योधन यादव: पत्थलगांव
इनके अतिरिक्त, महेन्द्र कुमार बंजारा को ‘शैक्षणिक डिजिटल सामग्री निर्माण’ और ममता सिन्हा को ‘अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट कार्य’ के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
जशपुर जिला प्रभारी मंजुला झा ने बताया कि इस सम्मान तक पहुँचना आसान नहीं है। शिक्षकों को चयन के लिए कड़े पांच चरणों से गुजरना पड़ता है:
* ऑनलाइन आवेदन
* साक्षात्कार (Interview)
* सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स की जांच
* क्रॉस इंटरव्यू
* वेरिफिकेशन
स्वाद में बेमिसाल, कीमत में कमाल: जशपुर का ‘देसी किंग’, मटन-चिकन के शौकीन भी इसके मुरीद!
इन सभी प्रक्रियाओं में सफल होने के बाद ही अंतिम सूची में स्थान मिलता है। चयनित शिक्षकों को राजधानी रायपुर में आयोजित एक भव्य गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
सुपोषण की नई इबारत: बस्तर-सरगुजा के आंगन से शुरू हुआ स्वस्थ छत्तीसगढ़ का महा-अभियान
“यह सम्मान शिक्षकों के समर्पण और बच्चों को आधुनिक तरीके से शिक्षा देने के उनके प्रयासों का प्रतिफल है।” — मंजुला झा, जिला प्रभारी

