गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक और वीरता सम्मानों का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद 131 पद्म पुरस्कार, गैलेंट्री अवार्ड्स और परम विशिष्ट सेवा पदक की घोषणा की गई है। इस सूची में कला, साहित्य, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा और रक्षा सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली देश-विदेश की नामचीन हस्तियों के साथ-साथ कई “गुमनाम नायकों” को भी सम्मानित किया गया है।

इस वर्ष पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। इनमें 19 महिलाएं हैं, जबकि 16 व्यक्तियों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा विदेशी नागरिकों, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी से भी छह नाम शामिल किए गए हैं।

पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (कला), वी. एस. अच्युतानंदन (लोक कार्य, मरणोपरांत), के. टी. थॉमस, एन. राजम और पी. नारायणन शामिल हैं।
वहीं पद्म भूषण पाने वालों में गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी, उद्योगपति उदय कोटक, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विजय अमृतराज, वेल्लापल्ली नटेशन सहित कुल 13 हस्तियां शामिल हैं।

खेल जगत से रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा देश के अलग-अलग कोनों से आए कई ऐसे लोगों को भी पद्म श्री दिया गया है, जिन्होंने बिना किसी पहचान के समाज सेवा में जीवन लगा दिया। कर्नाटक के अंके गौड़ा, जिन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा निशुल्क पुस्तकालय स्थापित किया, और मुंबई की बाल रोग विशेषज्ञ आर्मिडा फर्नांडिस, जिन्होंने एशिया का पहला मानव दूध बैंक शुरू किया, को “गुमनाम नायकों” की श्रेणी में सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ की बुदरी थाटी और रामचंद्र गोडबोले-सुनीता गोडबोले का नाम भी इस सूची में शामिल है।

रक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी कई बड़े सम्मानों की घोषणा की गई है। पश्चिमी नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, सेना वायु रक्षा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा और वाइस एडमिरल अतुल आनंद को परम विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। वहीं चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल और दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

गैलेंट्री अवार्ड्स की सूची में कुल 70 सशस्त्र बलों के जवानों को वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है, जिनमें छह सम्मान मरणोपरांत दिए जाएंगे। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र और 13 शौर्य चक्र शामिल हैं। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उनका समर्पण और उत्कृष्ट योगदान देश को प्रेरणा देता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।

गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित ये सम्मान न केवल उपलब्धियों का उत्सव हैं, बल्कि उन लोगों की भी पहचान हैं, जिन्होंने चुपचाप समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version