रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और विवाद-रहित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अधिनियम, 2026 के नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए विभिन्न विभागों के दर्जनों पदों के लिए विस्तृत शैक्षणिक, तकनीकी और शारीरिक योग्यताएं अधिसूचित कर दी हैं।
इस संशोधन से गृह (पुलिस), खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जेल, विधि और न्यायालयिक विज्ञान (फॉरेंसिक) विभाग के पदों पर होने वाली आगामी भर्तियों की रूपरेखा स्पष्ट हो गई है।
पुलिस विभाग: सब इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक के नए नियम
-
सूबेदार, उप निरीक्षक (SI), SI (विशेष शाखा) व प्लाटून कमांडर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) उपाधि। इनके लिए कॉमन पाठ्यक्रम परीक्षा आयोजित होगी।
-
SI (रेडियो): इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल या टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा।
-
SI (अंगुल चिन्ह / फिंगरप्रिंट व प्रश्नाधीन दस्तावेज): गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान (PCM) के साथ बीएससी (B.Sc)।
-
SI (कंप्यूटर व साइबर क्राइम): बीसीए (BCA) अथवा बीएससी कंप्यूटर साइंस।
-
आरक्षक (GD – जिला बल/विशेष शाखा/दूरसंचार): 12वीं (10+2) उत्तीर्ण और विभागीय शारीरिक मापदंड।
-
आरक्षक (चतुर्थ श्रेणी / CID / गुप्तवार्ता संवर्ग): 10वीं (हाई स्कूल) उत्तीर्ण।
-
आरक्षक (आर्म्स ट्रेड – CAF): 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड (फिटर/टर्नर/वेल्डर/मशीनिस्ट/ब्लैकस्मिथ) में ITI डिप्लोमा।
-
स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 व ASI (शीघ्रलेखक): इन पदों को भी नए नियमों के तहत संवर्ग सूची में शामिल किया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग: तकनीकी पदों की योग्यता
-
औषधि निरीक्षक (Drug Inspector): फार्मेसी / फार्मास्युटिकल साइंस में डिग्री अथवा क्लीनिकल फार्माकोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञता के साथ मेडिसिन में डिग्री।
-
खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO): फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी, बायो-टेक्नोलॉजी, कृषि विज्ञान, वेटरनरी साइंस, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी या मेडिसिन में डिग्री।
-
असिस्टेंट पब्लिक एनालिस्ट: केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, डेयरी/ऑयल टेक्नोलॉजी या मेडिसिन में डिग्री
-
जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट: बी.फार्मेसी (B.Pharm)।
-
नमूना सहायक (सैंपल असिस्टेंट): 12वीं विज्ञान संकाय (केमिस्ट्री अनिवार्य)।
-
सहायक लोक अभियोजक: विधि में स्नातक (LLB)।
‘नो यूपीआई, केवल नकद’: 0.4% चार्ज के विरोध में दिल्ली के कारोबारी, दुकानों से हटाए जा रहे क्यूआर कोड
जेल विभाग, फॉरेंसिक व अन्य तकनीकी पद
-
व्यायाम प्रशिक्षक: 12वीं उत्तीर्ण के साथ पीटीएस प्रमाणपत्र या शारीरिक शिक्षा (Physical Education) में डिप्लोमा और 3 वर्ष का अनुभव।
-
परिचारक (वार्ड बॉय) व नर्स: 12वीं पास; नर्स पद के लिए नर्सिंग/पैरामेडिकल ट्रेनिंग अनिवार्य।
-
एक्स-रे मशीन ऑपरेटर: पीसीबी (बायो, फिजिक्स, केमिस्ट्री) से 12वीं और 6 माह का रेडियोग्राफर/एक्स-रे डिप्लोमा।
-
मैट्रन: 12वीं उत्तीर्ण (कॉमन पाठ्यक्रम परीक्षा)।
-
विसरा कटर एवं बोन कटर (फॉरेंसिक लैब): 10वीं उत्तीर्ण।
-
ट्रेड प्रशिक्षक (कारपेंटर, टेलर, वीविंग): 12वीं उत्तीर्ण व तकनीकी अर्हता।
-
लोहार प्रशिक्षक, कम्पोजिटर, नाई: 10वीं उत्तीर्ण और संबंधित ट्रेड का अनुभव। UPI पर 0.4% MDR के साथ लगेगा 18% GST: केंद्र सरकार बोली- वापस नहीं होगा फैसला, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट


