प्रयागराज। स्थानीय रेडिसन होटल में ‘आबकारी टाइम्स’ द्वारा 12 जून 2026 को आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘उत्तर प्रदेश लिकर रिटेलर्स अवार्ड 2026’ का गरिमापूर्ण एवं भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रयागराज के आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, भारी संख्या में सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारियों, देश की प्रतिष्ठित मदिरा कंपनियों के प्रतिनिधियों और जनपद के प्रमुख लाइसेंसी मदिरा व्यवसायियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और शानदार ड्रम परफॉर्मेंस के साथ हुई।


समारोह में मदिरा जगत की अग्रणी कंपनियों जैसे एडीएस, ग्लोबस, मेडुसा, आरजीएस डिस्टिलरी, गुड ड्रॉप वाइन और मधुशाला ने प्रायोजक और अवार्ड प्रदाता के रूप में सक्रिय भागीदारी की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 29 अवार्ड वितरित किए गए, जिनमें बोहो द्वारा 10, माउंटेन ओक द्वारा 7, आरजीएस द्वारा 4, मेडुसा द्वारा 6 और गुड ड्रॉप वाइन द्वारा 2 अवार्ड प्रदान किया गया।


इस अवार्ड समारोह में प्रयागराज के कई प्रमुख लाइसेंसियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ‘टॉप 3 कंपोजिट रिटेल आउटलेट्स’ श्रेणी में सिविल लाइन्स के राजेंद्र कुमार जायसवाल को बोहो एक्सीलेंस अवार्ड, लाउदर रोड के विकास जायसवाल को बोहो अचीवर अवार्ड और जीरो रोड के दीपेंद्र जायसवाल (रितिक) को बोहो स्टार अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, रनर-अप कंपोजिट श्रेणी में जॉर्ज टाउन के गिरिराज शिवहरे, स्टेनली रोड के रजत जायसवाल और फाफामऊ के मनमोहन पांडे को माउंटेन ओक अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।


थोक वितरण (FL-2) श्रेणी में मनमोहन पार्क के प्रमुख व्यवसायी कमलेश जायसवाल को ‘बोहो प्लैटिनम अवार्ड’ दिया गया, जबकि विकास शिवहरे को गोल्ड और राजा जायसवाल (प्रदीप कुमार जायसवाल) को सिल्वर अवार्ड मिला। बीयर वितरण (FL-2B) में ध्रुवेश वार्ष्णेय को प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, CL-2 श्रेणी में मुंडेरा के प्रशांत जायसवाल को ‘माउंटेन ओक प्लैटिनम अवार्ड’ तथा राजेश गुप्ता को प्रीमियम रिटेल श्रेणी में ‘माउंटेन ओक एक्सीलेंस अवार्ड’ प्रदान किया गया।
इस गरिमामयी शाम का सबसे विशेष आकर्षण ‘लीजेण्ड अवार्ड’ रहा, जो पूर्व संयुक्त आबकारी आयुक्त (सांख्यिकी) डॉ. जोगेंद्र सिंह द्वारा प्रतिष्ठित व्यवसायी कमलेश जायसवाल को उनकी दीर्घकालिक और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।
समारोह में आबकारी विभाग प्रयागराज के उप आबकारी आयुक्त राजेंद्र प्रसाद और जिला आबकारी अधिकारी सुशील मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। साथ ही, विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों आर.आर. मौर्य, आर.एस. तिवारी, एन.एस. चौहान और जी.सी. मिश्रा तथा सभाजीत वर्मा को उद्योग में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, आईएसडब्ल्यूएआई और एआईबीए जैसी संस्थाओं को ‘जिम्मेदार मदिरापान’ और ‘रोड सेफ्टी’ अभियानों के लिए सीएसआर अवार्ड से नवाजा गया।

अंत में आबकारी टाइम्स के प्रबंध संपादक पी.एस. मिश्रा द्वारा प्रायोजकों को सम्मानित करने के बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने आयोजन को एक शानदार पहल बताया और कहा यह निसंदेह राज्य के राजस्व को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version