जशपुरनगर :- स्वर्गीय विकास शर्मा की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय रात्रिकालीन नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ गुरुवार, 09 अप्रैल को सारूडीह ग्राउंड (चाय बागान रोड) में उत्साह, उल्लास और जनसमूह की भारी उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके आगमन से पूरे आयोजन में विशेष ऊर्जा और आकर्षण देखने को मिला।
रात्रि लगभग 8:30 बजे मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय जी के मैदान में पहुंचते ही आयोजन समिति द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी कर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा मैदान उत्सवमय वातावरण में झूम उठा।
मुख्य अतिथि के करकमलों से प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसके बाद उद्घाटन मैच खेला गया।
*रोमांच से भरपूर उद्घाटन मुकाबला*
समिति के वैभव सिन्हा (डाबू) ने बताया की उद्घाटन मैच प्रशासन इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच 10-10 ओवर का खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा।
प्रशासन इलेवन की कप्तानी अंकित फटकरे (IAS) ने की। टीम में हरिओम दुबे (डिप्टी कलेक्टर), विश्वास राव मस्के (SDM), समीर बड़ा (डिप्टी कलेक्टर), दिव्यांश (सहायक संचालक) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।
नागरिक इलेवन की कप्तानी विजय आदित्य सिंह जूदेव (भाजपा युवा जिलाध्यक्ष) ने संभाली। टीम में अरविंद भगत (नगर पालिका अध्यक्ष), राजा सोनी (भाजपा युवा महामंत्री), राहुल गुप्ता (भाजपा नेता) सहित अन्य प्रतिष्ठित नागरिक शामिल रहे।
नागरिक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में प्रशासन इलेवन की टीम 77 रन ही बना सकी और इस तरह नागरिक इलेवन ने 4 रन से शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और हर रन पर तालियों की गूंज सुनाई दी।
*गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी आयोजन की भव्यता*
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई।
*आयोजन समिति की सराहनीय भूमिका*
इस सफल आयोजन में फ्रेंड्स क्लब, जशपुर की पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा। अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष रूपेश नायक, कोषाध्यक्ष संदीप भगत, सचिव प्रिंस भगत, उपसचिव विशाल शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समिति के सक्रिय सदस्यों में मृत्युंजय पाठक, अतुल मूंदड़ा, सम्यक जैन, संदीप सिन्हा, प्रहलाद भगत, संजय खूंटे, ज्ञान भगत, मुनेश्वर सिंह, अनूप, पप्पू शर्मा, गगन यादव, गौरव यादव, गौरव भगत, सागर नायक, शत्रुघ्न बघेल, सौरभ, प्रतीक तिग्गा, रवि एक्का, तूफान सिंह, रोहित साहू, विराज, नितेश भगत, सौरभ सनवासी, हबलू, निक्की, हर्ष, शिवानंद, अंशुल भगत, गुड्डन, अभिमन्यु पाण्डेय, रुद्र, शिवम, दिनेश सोनी, विवेक नायक, आदित्य टोप्पो, अमन भगत, विजय पैंकरा, राजा गुप्ता, वैभव सिन्हा ( डाबू ) रोहित भगत एवं नवीन सहित सभी का विशेष सहयोग रहा।
विशेष रूप से वैभव सिन्हा (डाबू) की सक्रिय भागीदारी और सहयोग आयोजन की सफलता में उल्लेखनीय रहा।

