*CG New अंबिकापुर उमेश कुमार प्रजापति* सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने की बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोस में शराब पीने से मना करने पर नाराज दो युवकों ने एक व्यक्ति की लकड़ी के गेंड़ा और फाड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।उस मामले में बतौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोकसरी निवासी बिंद्रा राम (60 वर्ष) ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जून को गांव का जानचंद उसके छोटे भाई संतलाल के घर के पास शराब पी रहा था। इस दौरान संतलाल ने उसे ऐसा करने से रोका था, जिस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

जिससे रिपोर्ट के मुताबिक 21 जून की रात करीब 12:30 बजे जानचंद और सुखऊ राम मोटरसाइकिल से संतलाल को खोजते हुए उसके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगे। उस घटना को आसपास के लोगों ने भी देखा और सुना था। अगले दिन सुबह संतलाल का शव ग्राम पोकसरी के बंधवाटिकरा स्थित बंधवा गुड़ी के पास पड़ा मिला। जहां मृतक के शव पर सिर, चेहरा, कंधे और पीठ में गंभीर चोटों के निशान थे व घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था।

मौके से बतौली पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का गेंड़ा, लकड़ी की फाड़ी, मृतक का मोबाइल फोन व टांगी बरामद की। वही प्रार्थी की रिपोर्ट पर बतौली थाना में अपराध धारा 103(1), 332(क), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

*डीआईजी-एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई*

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने बतौली पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए, और गवाहों के बयान दर्ज किया गया एवं मृतक का शव को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृत्यु को हत्यात्मक प्रकृति का बताया।

वहीं लगातार तलाश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों जानचंद पिता रघन सिंह (23 वर्ष) एवं सुखऊ राम पिता महावीर (24 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पोकसरी, बतौली थाना ने हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस पूरी संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, उपनिरीक्षक आभाष मिंज, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शिव कुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version