कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान: हैदराबाद पुलिस अकादमी से मिला ‘हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट’, टॉप-5 अधिकारियों में बनाई जगह
रायपुर: स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ और ‘तिरंगा यात्रा’ आयोजित करने जा रही है। राष्ट्रीय संगठन के निर्देशों के तहत 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के लिए प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं।
छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया ‘स्पोर्ट्स हब’: खेल संघों का होगा अनिवार्य पंजीयन, गांवों से लेकर शहरों तक तैयार होगा खेल का माहौल, छोटी उम्र में ही तराशी जाएंगी प्रतिभाएं, हर खिलाड़ी की बनेगी डिजिटल प्रोफाइल, हर स्कूल में 1 पीरियड अनिवार्य, हर जिले की खेल अधोसंरचना में आएगी तेजी
3 हजार स्थानों पर भव्य आयोजन, सीएम साय भी होंगे शामिल
अभियान के तहत राज्यभर के करीब 3,000 प्रमुख स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। राजधानी रायपुर समेत सभी प्रमुख शहरों में होने वाले आयोजनों में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय/राज्य मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
आईआईटीएम बेंगलुरु में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त हुई प्रदेश की पहचान
यशवंत जैन को मिली प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी
अभियान के सुचारू संचालन और समन्वय के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय प्रदेश समिति का गठन किया गया है:
-
संयोजक: यशवंत जैन
-
सह-संयोजक: सतीश लाठिया
-
समिति सदस्य: जितेंद्र वर्मा, विभा अवस्थी और राहुल टिकरिहा
1 अगस्त 2026 से बदल जाएंगे ये जरूरी वित्तीय और यात्रा नियम
476 मंडलों पर रहेगा विशेष फोकस
प्रदेश संगठन ने 31 जुलाई तक जिला एवं मंडल स्तर की बैठकें पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य के सभी 476 मंडलों में विशेष तिरंगा यात्राओं और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा का मुख्य उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना तथा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश हर घर तक पहुँचाना है।


