सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइन: वैवाहिक व कस्टडी विवादों में तुरंत नहीं होगी POCSO के तहत गिरफ्तारी, बच्चे का स्वतंत्र मूल्यांकन होगा जरूरी

बेमेतरा। जिले के साजा तहसील के सुदर्शन लोढ़ी सहित 12 पालकों की याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में, विशेष रूप से बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एलकेजी कक्षाएं तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर: बैंक हड़ताल से पहले 25 सितंबर को मिलेगी सितंबर माह की पेंशन

कोर्ट ने कहा है कि एलकेजी कक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था, आधारभूत संरचना और प्रवेश प्रक्रिया आदेश की प्रति प्राप्त होने के चार सप्ताह के भीतर पूरी की जाए, ताकि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में बच्चों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित न हो।

नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहीं स्लीपर बसें बनीं ‘चलता-फिरता ताबूत’:  RTO की अनदेखी और सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल

बेमेतरा के बच्चों को भी मिले समान शैक्षणिक अवसर

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की कल्याणकारी शैक्षणिक योजना का लाभ किसी विशेष जिले के बच्चों से नहीं रोका जा सकता। बेमेतरा जिले के विद्यार्थियों को भी राज्य के अन्य जिलों के विद्यार्थियों के समान राज्य प्रायोजित प्री-प्राइमरी अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

अब नहीं बिकेगा ‘नकली पनीर’: FSSAI का बड़ा प्रस्ताव

बुनियादी शिक्षा में क्षेत्रीय भेदभाव स्वीकार्य नहीं

कोर्ट ने कहा कि बुनियादी शिक्षा के मामले में क्षेत्रीय भेदभाव संवैधानिक व्यवस्था के तहत स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्षा उपलब्ध कराने की नीति बनाई है, इसलिए उसका क्रियान्वयन उसकी वास्तविक भावना के अनुरूप सभी क्षेत्रों में होना चाहिए।

फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों पर FSSAI का बड़ा एक्शन: ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट, स्विगी, बिगबास्केट और जेप्टो पर शिकंजा, धतूरे की बिक्री और भ्रामक दावों पर कार्रवाई

अदालत ने कहा कि किसी विशेष जिले या सामाजिक वर्ग के विद्यार्थियों को इस कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।

’40 दिन में लो फैसला’: जल संसाधन विभाग के रवैये पर भड़का हाई कोर्ट, दिवंगत कर्मी की बहू की याचिका पर सख्त निर्देश

शिक्षा के अवसरों में समानता संवैधानिक गारंटी

हाईकोर्ट ने शिक्षा के अवसरों में समानता को संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 से जुड़ी संवैधानिक गारंटी बताया। कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि शिक्षा संविधान की सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची की प्रविष्टि 25 में शामिल है। ऐसे में सार्वजनिक शिक्षा तक गैर-भेदभावपूर्ण पहुंच सुनिश्चित करना राज्य और केंद्र दोनों की जिम्मेदारी से जुड़ा विषय है।

फसल गिरदावरी पर रार: PV ऐप के बहिष्कार पर अड़े पटवारी, धान खरीदी पर लटकी तलवार

 

अदालत ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों तथा विशेष रूप से बेमेतरा जिले में एलकेजी कक्षाएं तत्काल शुरू करने और चार सप्ताह के भीतर आवश्यक व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

NSP छात्रवृत्ति नियमों में बड़ा बदलाव: अब छात्रों को एक साथ मिल सकेगा मेरिट और कल्याणकारी दोनों स्कॉलरशिप का लाभ, सत्र 2026-27 से लागू

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version