पेंशन प्रकरणों में बड़ी लापरवाही: मुंगेली में 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप!

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला घाट के पास डीजे लदी पिकअप और ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 5 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भारी-भरकम ट्रक सड़क पर ही पलट गया और पिकअप के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

केंद्र सरकार ने प्रमुख खाद्य तेलों पर घटाया आयात शुल्क, सूरजमुखी तेल पर ड्यूटी शून्य

मिली जानकारी के अनुसार, मरकाटोला घाटी के पास डीजे से बंधी पिकअप खड़ी थी, जिसमें करीब 10 युवक सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य 5 घायलों का अस्पताल में डॉक्टरों की सघन निगरानी में उपचार चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ में 6,812 शिक्षकीय पदों पर बंपर भर्ती: सरकारी स्कूलों में 5,000 नियमित और आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पदों पर होगी नियुक्ति

हादसे की सूचना मिलते ही पुरुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में 5 युवकों की मौत हुई है और 5 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इसी खतरनाक मार्ग पर पिछले महीने मुंबई की मशहूर महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर (24 वर्ष) की भी सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी।

MBBS इंटर्न्स को बड़ी सौगात: राज्य सरकार ने बढ़ाया स्टाइपेंड, अब हर महीने मिलेंगे ₹25,000

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version