CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में बेटियों का दबदबा, महासमुंद और मुंगेली के छात्र बने ‘स्टेट टॉपर’; देखें टॉप-10 की पूरी मेरिट लिस्ट
भारत सरकार का दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मिलकर देश भर में एक नई आपातकालीन चेतावनी प्रणाली का परीक्षण कर रहे हैं। इस परीक्षण के दौरान आपके मोबाइल फोन पर तेज़ आवाज़ या वाइब्रेशन के साथ हिंदी, अंग्रेजी या आपकी स्थानीय भाषा में ‘टेस्ट मैसेज’ प्राप्त हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में हेलमेट नियमों पर सख्ती: अब दोपहिया वाहन चालक और सह-यात्री दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य, बिना हेलमेट शोरूम से गाड़ी निकालने पर गिरेगी गाज, आदेश जारी
यह संदेश केवल एक तकनीकी जांच का हिस्सा हैं ताकि भविष्य में भूकंप, सुनामी या चक्रवात जैसी आपदाओं के समय सरकार आप तक तुरंत सटीक जानकारी पहुंचा सके। चूंकि यह केवल सिस्टम की कार्यक्षमता और मजबूती को परखने के लिए किया जा रहा है, इसलिए इन संदेशों को प्राप्त करने पर आपको किसी भी तरह की कार्रवाई करने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। नेटवर्क की जांच के लिए आपको एक से अधिक बार भी ऐसे मैसेज मिल सकते हैं।
यह पूरी तरह सुरक्षित और स्वदेशी तकनीक है जिसे सी-डॉट द्वारा विकसित किया गया है। यदि आप चाहें तो अपने फोन की सेटिंग्स में ‘सेफ्टी एंड इमरजेंसी’ सेक्शन में जाकर इन टेस्ट अलर्ट्स को मैनेज भी कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य इस तकनीक के माध्यम से आपदा के समय हर नागरिक की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


