कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा, भंडारा में प्रसाद लेने उमड़े श्रद्वालु
गरियाबंद जिले के थाना शोभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में आपसी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। चरित्र को लेकर फैलाई जा रही कथित अफवाहों से नाराज दो महिलाओं ने अपनी ही सहेली की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुगतिन नेताम (36 वर्ष) और ईतवारिन बाई (46 वर्ष) का आरोप था कि सुमित्रा नेताम (37 वर्ष) गांव में उनके बारे में अपमानजनक बातें फैला रही थी। इसी रंजिश के चलते दोनों महिलाएं सुमित्रा के घर पहुंचीं, जहां उसके साथ मारपीट और गंभीर प्रताड़ना की गई। हमले में सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र की होने के कारण पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



