**जशपुर के जुरतेला में उमड़ी मरीजों की भीड़, चक्षु अभियान के तहत 353 लोगों का हुआ मुफ्त इलाज**
**जशपुर:** बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव राम जी के मार्गदर्शन में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत रविवार को जशपुर विकासखंड के ग्राम जुरतेला में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी और वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव राम जी के चित्रों पर पूजन-आरती के साथ हुआ। चक्षु अभियान के तहत आयोजित इस एक दिवसीय शिविर में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा, जहाँ शाम तक कुल 353 लोगों ने अपनी जांच कराई और निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान नेत्र रोगों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसमें 174 मरीजों के नेत्र परीक्षण के बाद 169 जरूरतमंदों को तत्काल पावर वाले चश्मे और आवश्यक दवाइयां मुफ्त वितरित की गईं। नेत्र परीक्षण की सेवाएं जशपुर के विशेषज्ञ श्री टी. पी. कुशवाहा द्वारा प्रदान की गईं। जांच के दौरान 13 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जिन्हें उचित परामर्श देते हुए जशपुर जाकर ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई है। नेत्र रोगों के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों के लिए वरिष्ठ सर्जन डॉ. आर.के. सिंह ने अपनी सेवाएं दीं, जहाँ उन्होंने 179 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड शुगर और बीपी जांच की भी पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में ट्रस्ट और श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान न केवल इलाज उपलब्ध कराया गया, बल्कि ट्रस्ट की ओर से गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्रों का भी वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सत्येन्द्र सिंह, ओम प्रकाश, पी.के. श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, अखिलेश यादव, सुशील चौधरी और गुमला शाखा से अजय प्रसाद, अजय सिन्हा, सुनील कुमार सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। वहीं स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं के संचालन में श्री कमल दूबे, प्रवीण सिन्हा, सत्यम सिंह नायक, विरेन्द्र सिन्हा और सेवा राम जैसे कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version