छत्तीसगढ़ में ‘माननीयों’ की सुविधाएं: सैलरी कम पर भत्तों का है दम, जानिए एक विधायक की सुख-सुविधाओं पर सरकार हर महीने कितना करती है खर्च

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ओपन लिंक्स फाउंडेशन द्वारा विनोबा ऐप के माध्यम से नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कैसे हुनरमंद बनेंगे छत्तीसगढ़ के छात्र? सरकारी स्कूलों में ‘व्यावसायिक प्रशिक्षकों’ का अकाल। प्रदेश में 499 पद खाली, —देखें अपने जिले का हाल

इसी कड़ी में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और नवाचार के लिए ‘पोस्ट ऑफ द मंथ’ के अंतर्गत चयनित शिक्षकों को यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता एवं सदस्य संजीव शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान केवल अपने विद्यालय तक सीमित न रहे बल्कि अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करे।

जशपुर की शराब दुकानों में ‘ओवर रेट’ और स्टॉक में हेर-फेर का खुलासा: विधायक गोमती साय के सवाल पर मंत्री ने स्वीकारी अनियमितता की शिकायतें

उन्होंने बताया कि विनोबा ऐप में मॉर्निंग असेंबली के माध्यम से शिक्षकों के लिए रोज नए विषय साझा किए जाते हैं जिससे विद्यार्थियों के आदर्श, संस्कार और सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। यह ऐप शिक्षकों के लिए सीखने, नवाचार साझा करने और प्रेरणा प्राप्त करने का एक प्रभावी मंच साबित हो रहा है जो शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मार्च की आंधी-बारिश: कहीं ‘अमृत’ तो कहीं ‘आफत’; महुआ, आम और लीची पर मौसम के बदले मिजाज का बड़ा असर
विनोबा के प्रोजेक्ट ऑफिसर सोमनाथ साहू ने जानकारी दी कि यह ऐप जिले के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को साझा करने, आपसी सीख को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक गतिविधियों के दस्तावेजीकरण के लिए विकसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे टीम जिले में एफएलएन, जवाहर नवोदय, जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के साथ-साथ दैनिक उपस्थिति डाटा संग्रहण का कार्य भी यशस्वी जशपुर के समन्वय से सफलतापूर्वक कर रही है।

सऊदी अरब में आज दिखा चांद, तो भारत में जुमे (शुक्रवार) को मनाई जाएगी ईद

कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय ‘पोस्ट ऑफ द मंथ’ के विजेताओं में श्रीमती सिरमती चौहान, श्रीमती शारदा पैकरा, श्रीमती सुमन रवानी और श्रीमती ममता कायता को सम्मानित किया गया। वहीं मॉर्निंग असेंबली में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु श्री अरविंद कुमार वर्मा, श्रीमती सलोमी केरकेट्टा और श्रीमती अनुराधा को सम्मान मिला। इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय ‘पोस्ट ऑफ द मंथ’ में श्रीमती रेनू प्रधान, श्रीमती आरती ओहदार, मोहम्मद वसीम, श्रीमती अंबेश्वरी कुलदीप और श्रीमती संतोषी डनसेना को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया।

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए ‘कड़ा कानून’ लाएगी साय सरकार

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version