प्रकृति का अनमोल ऑर्गेनिक उपहार और खेतों में बिखरा चिमटी साग का जादुई स्वाद

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार, 18 मार्च की कार्यवाही प्रदेश के युवाओं और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में भर्ती परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए एक विशेष विधेयक प्रस्तुत करेंगे। ‘छत्तीसगढ़ लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक, 2026’ के माध्यम से सरकार का लक्ष्य प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों और नकल माफियाओं पर नकेल कसना है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक भी पेश किया जाएगा, जिससे भविष्य की नियुक्तियों को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जा सके।

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग पर प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक: 1013 सिलेंडर जब्त

सदन की शुरुआत में मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का 24वां वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखा जाएगा, जिसमें बीते वर्ष की नियुक्तियों और चयन प्रक्रियाओं का लेखा-जोखा होगा। इसी कड़ी में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा रेरा (RERA) का वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा। विधायी कार्यों के अंतर्गत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक पर चर्चा करेंगे, जबकि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भू-राजस्व संहिता में संशोधन का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखेंगे। इसके अतिरिक्त नगर तथा ग्राम निवेश और गृह निर्माण मंडल से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधनों पर भी सदन की मुहर लग सकती है।

छत्तीसगढ़: 14 हजार से अधिक राशन दुकानों में ई-पॉस मशीनें सक्रिय, महिला समूह संभाल रहे 5,799 दुकानों की कमान

जनहित के मुद्दों की बात करें तो ध्यानाकर्षण सूचनाओं के माध्यम से भानुप्रतापपुर क्षेत्र में वनों की अवैध कटाई और भारी वाहनों के परिचालन से होने वाली समस्याओं पर सरकार का जवाब मांगा जाएगा। साथ ही, तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त अनियमितताओं पर भी सदन में तीखी बहस होने के आसार हैं। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों द्वारा जनहित की याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें मोहला-मानपुर में खेल अकादमी की स्थापना, बेलतरा में स्कूलों का उन्नयन और प्रेम नगर समेत तखतपुर क्षेत्र में सड़क व पुलिया निर्माण जैसी बुनियादी मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के पास नहीं है स्कूल छोड़ने वाली बच्चियों का जिलावार डेटा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version