छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक, देखें पूरी सूची

जशपुर में राष्ट्रीय स्तर की पहली FIDE रेटेड प्रतियोगिता

हाईलाइट

  • कलेक्टर रोहित व्यास की विशेष पहल पर जशपुर में पहली बार ऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट का आयोजन 29 अगस्त से होने जा रहा है।
  • अंतरराष्ट्रीय आकर्षण: 2347 FIDE रेटिंग वाले प्रसिद्ध इंटरनेशनल मास्टर (IM) कौस्तुव कुंडू प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
  • वैश्विक अनुभव: कौस्तुव भारत के साथ-साथ इटली, फ्रांस, स्पेन और बांग्लादेश जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

स्वतंत्रता दिवस 2026: सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के 1057 कर्मियों को वीरता व सेवा पदक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के जवानों ने दिखाया अदम्य साहस

जशपुर में राष्ट्रीय स्तर की पहली FIDE रेटेड प्रतियोगिता

जशपुर जिले में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयां देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम विश्वासराव मस्के से मिली जानकारी के अनुसार, विगत वर्ष के सफल स्टेट लेवल टूर्नामेंट के बाद अब “चेकमेट @ जशपुर 2026” के रूप में एक राष्ट्रीय महामुकाबला होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से दिग्गज और उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता काआगाज: 2.51 लाख से अधिक की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफियां आकर्षण का केंद्र

इटली से लेकर नागपुर तक लहराया परचम

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाले कौस्तुव कुंडू ने कई बड़े टूर्नामेंट्स में शानदार सफलता हासिल की है:

  • स्पिलिम्बेर्गो मास्टर्स 2024 (इटली): दुनिया भर के धुरंधर खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
  • जी.एच. रायसोनी मेमोरियल 2025 (नागपुर): इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल रेटिंग क्लासिकल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
  • अन्य बड़ी जीत: 6th DD-DBCA Rating Open और फर्स्ट रॉयल राइवल्स रेटिंग ओपन 2024 में भी विजेता का ताज अपने नाम किया।

जशपुर में पहली बार आयोजित होगा ऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट “चेकमेट @ जशपुर 2026”, तैयारियां तेज

शतरंज के राष्ट्रीय मानचित्र पर उभरेगा जशपुर

कौस्तुव कुंडू जैसे शीर्ष स्तर के खिलाड़ी के मैदान में उतरने से न केवल इस प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर होगा, बल्कि स्थानीय युवा खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी से सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस आयोजन से जशपुर को शतरंज के राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान मिलने की पूरी उम्मीद है।

25-30 साल बाद वेतन वृद्धि वापस लेना गलत: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 30 दिन में फैसला लेने का आदेश

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version