खेल

IPL 2024 : आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज आज से

आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा 2.84 करोड़ नगदी और वस्तुएं जब्त

22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज हो रहा है. पहला मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत होगी. चूंकि भारत में जल्द ही लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं, इसलिए अभी तक IPL 2024 के केवल 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है. यहां आप जान सकते हैं कि IPL 2024 के मैच कब और किस मैदान में खेले जाएंगे और ये भी जानिए कि आप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं.

IPL 2024 का शेड्यूल

22 मार्च, 2024- चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रात 8 बजे

23 मार्च, 2024 – पंजाब किंग्स vs दिल्ली कपिटल्स – दोपहर 3:30 बजे

23 मार्च, 2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – शाम 7:30 बजे

24 मार्च, 2024 – राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – दोपहर 3:30 बजे

24 मार्च, 2024 – गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे

25 मार्च, 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे

26 मार्च, 2024 – चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे

27 मार्च, 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे

28 मार्च, 2024 – राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे

29 मार्च, 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे

30 मार्च, 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे

31 मार्च, 2024 – गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद – दोपहर 3:30 बजे

31 मार्च, 2024 – दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे
1 अप्रैल, 2024 – मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स – शाम 7:30 बजे
2 अप्रैल, 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स – शाम 7:30 बजे

3 अप्रैल, 2024 – दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे
4 अप्रैल, 2024 – गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे
5 अप्रैल, 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे

6 अप्रैल, 2024 – राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे

7 अप्रैल, 2024 – मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स – दोपहर 3:30 बजे

7 अप्रैल, 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे

कैसे देखें IPL 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग?

टीवी पर IPL 2024 को लाइव देखने वाले क्रिकेट प्रेमी Star Sports के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं. अगर आप किसी एंड्रॉइड डिवाइस (मोबाइल, टैबलेट या टीवी) पर लाइव स्ट्रीम देखना चाहते हैं तो लाइव मैच Jio Cinema एप्लीकेशन पर उपलब्ध करवाए जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page