1 जनवरी से बदलेगा सरकारी कामकाज का चेहरा, ‘ई-ऑफिस’ से पूरी तरह डिजिटल होंगी फाइलें
रायपुर, 28 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निज निवास बगिया में गजरथ यात्रा 2025 पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक जशपुर जिले में हाथी विचरण क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों के वैज्ञानिक वर्गीकरण, विद्यालय स्तर पर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों, गज सूचना एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना, मानव-हाथी द्वंद प्रबंधन के लिए तकनीकी पहल एनीमल ट्रैकर ऐप के प्रशिक्षण तथा जिलेभर में गजरथ यात्रा के विस्तार और उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत करती है।
गजरथ यात्रा पुस्तक विमोचन से डिजिटल शिक्षा एमओयू तक, जशपुर में मुख्यमंत्री का बहुआयामी दौरा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाथी-मानव द्वंद को कम करने तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 6 वनकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वनपाल उमेश पैंकरा, वनरक्षक दुर्गेश नंदन साय, आरआरटी से महत्तम राम सोनी, गणेश राम, रविशंकर पैंकरा तथा हाथी मित्र दल से फूल सिंह सिदार शामिल हैं।
डिजिटल शिक्षा की ओर जशपुर, 206 स्कूलों में लगेंगे इंटरएक्टिव बोर्ड
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पुस्तक में समाहित जानकारियां आमजन को हाथियों के व्यवहार को समझने, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और आवश्यक सतर्कता उपाय अपनाने में सहायक होंगी। उन्होंने विद्यालय स्तर पर चल रहे जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ना भविष्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री ने सम्मानित वनकर्मियों और आरआरटी सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता, साहस और सेवाभाव के कारण कई गांवों में बड़ी घटनाएं टल सकी हैं, जिससे जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाई है।
कार्यक्रम में कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

