पंचायत रैंकिंग: विकास की दौड़ में छत्तीसगढ़ की पंचायतों का प्रदर्शन, जानें कहाँ खड़ा है हमारा प्रदेश
कुनकुरी/जशपुर: जशपुर जिले के प्रतिष्ठित ‘संकल्प शिक्षण संस्थान’ कुनकुरी ने एक बार फिर अपनी गौरवशाली परंपरा को दोहराते हुए बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के झंडे गाड़े हैं। वर्ष 2020 में स्थापित इस संस्थान ने इस वर्ष भी राज्य की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में दो स्थान हासिल किए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले से कुल 5 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई है, जिनमें से 2 अकेले संकल्प कुनकुरी के छात्र हैं।
जरूरी सूचना: आपके मोबाइल पर आने वाले ‘इमरजेंसी अलर्ट’ से घबराएं नहीं
आर्या पैंकरा ने प्रदेश में हासिल किया 8वां स्थान
कक्षा 12वीं की छात्रा आर्या पैंकरा ने 96.8% अंकों के साथ राज्य की मेरिट लिस्ट में 8वां स्थान प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया है। विशेष बात यह रही कि आर्या ने जीव विज्ञान (Biology) में शत-प्रतिशत (100/100) अंक अर्जित किए हैं। शिक्षक पिता जयंत कुमार साय और गृहिणी माता रीना की पुत्री आर्या भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।
भूपेश यादव ने कक्षा 10वीं में गाड़े सफलता के झंडे
कक्षा 10वीं के छात्र भूपेश यादव ने 97.5% अंक प्राप्त कर राज्य में 10वां स्थान सुनिश्चित किया है। भूपेश ने गणित जैसे कठिन विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक पिता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माता के पुत्र भूपेश का लक्ष्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है।
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लोधमा में जश्न का माहौल दसवीं बोर्ड में 97.29 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
संस्थान का शानदार परीक्षा परिणाम
संकल्प कुनकुरी की उपलब्धि सिर्फ टॉपर्स तक सीमित नहीं रही। इस वर्ष:
- कक्षा 10वीं के 15 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
- कक्षा 12वीं के 5 बच्चों ने 90% से अधिक का आंकड़ा छुआ।
- 12वीं कक्षा में केवल एक छात्र को छोड़कर शेष सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
सम्मान और बधाइयां
छात्रों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जशपुर पुलिस अधीक्षक (SP) ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। संस्थान के प्राचार्य वाई. आर. कैवर्त ने बच्चों, पालकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अब तक इस संस्थान से कुल 9 बच्चे राज्य की मेरिट लिस्ट में स्थान बना चुके हैं, जो जशपुर जिले के लिए गर्व का विषय है।


