CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में बेटियों का दबदबा, महासमुंद और मुंगेली के छात्र बने ‘स्टेट टॉपर’; देखें टॉप-10 की पूरी मेरिट लिस्ट

जशपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में जशपुर जिले के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के दो होनहार छात्रों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची (Top 10 Merit List) में जगह बनाकर जशपुर की शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित कर दिया है।

CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में किया टॉप, 10वीं में महासमुंद की बेटियों ने लहराया परचम, संध्या और परिरानी को 99% अंक; मुंगेली के अंशुल प्रदेश में तीसरे स्थान

आरुषि सिन्हा ने हासिल किया प्रदेश में छठवां स्थान

जशपुर जिले की आरुषि सिन्हा (श्री महावीर दिगंबर जैन एच स्कूल, जशपुर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट लिस्ट में छठवां स्थान हासिल किया है। आरुषि ने 600 में से 589 अंक प्राप्त किए हैं, जो 98.17 प्रतिशत है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और जिले में खुशी की लहर है。

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रदेश में लागू होगी नई शहरी गैस वितरण नीति

भूपेश यादव ने टॉप-10 में दर्ज कराई मौजूदगी

जिले के ही भूपेश यादव ने भी अपनी कड़ी मेहनत से सफलता के झंडे गाड़े हैं। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कुनकुरी के छात्र भूपेश ने 585 अंक (97.50%) हासिल कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान प्राप्त किया है। आत्मानंद स्कूल के छात्र की इस सफलता ने सरकारी स्कूलों के बढ़ते स्तर को भी रेखांकित किया है।

जशपुर में बिजली संकट का ‘द एंड’: CM साय ने दी 133 गांवों को ट्रांसफार्मर की सौगात

जिले में था व्यापक इंतज़ाम

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में परीक्षाओं को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी。 हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जिले में 2,395 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर सहित प्रदेश के सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है。

छत्तीसगढ़ में हेलमेट नियमों पर सख्ती: अब दोपहिया वाहन चालक और सह-यात्री दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य, बिना हेलमेट शोरूम से गाड़ी निकालने पर गिरेगी गाज, आदेश जारी

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version