वनांचल के युवाओं की ऊंची उड़ान: SSC GD में जशपुर के 12 छात्रों का चयन, CISF से लेकर BSF तक दिखा जलवा

जशपुरनगर। शहर का श्रीहरि कीर्तन भवन इन दिनों भक्ति के सागर में सराबोर है। सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार की शाम उस समय ऐतिहासिक हो गई, जब पंडाल में भगवान नरसिंह अवतार की दिव्य और सजीव झांकी प्रकट हुई। भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए स्तंभ फाड़कर निकले प्रभु के रौद्र रूप और हिरण्यकश्यप वध के दृश्य ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।

रामझूलवा ‘: मौन हुई ‘चरर-चरर’ की आवाज़, आधुनिकता की भेंट चढ़ी जतरा मेलों की पुरानी, पहचान,ग्रामीण संस्कृति का एक युग समाप्त

बिजली उपभोक्ताओं को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल, धोखाधड़ी से बचाने के लिए ‘ब्लू टिक’ वाली आईडी का होगा उपयोग

सच्ची भक्ति के आगे टिकता नहीं अहंकार: करुणा शंकर महाराज
वृंदावन से पधारे कथावाचक करुणा शंकर महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि “परमात्मा हर कण में व्याप्त है, बस उसे देखने के लिए प्रह्लाद जैसी अटूट श्रद्धा और विश्वास की आवश्यकता है। अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, प्रभु की शक्ति के आगे उसे नतमस्तक होना ही पड़ता है।”

सूफी संगीत के फलक पर चमकता ‘नन्हा आफताब’: अजमत शाबरी

गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
वृंदावन के कलाकारों द्वारा कौशल जी महाराज के निर्देशन में प्रस्तुत की गई झांकी इस दिन का मुख्य आकर्षण रही। प्रकाश व्यवस्था और सजीव अभिनय के बीच जब भगवान नरसिंह का अवतार हुआ, तो पूरा परिसर ‘जय श्रीहरि’ और ‘नरसिंह भगवान की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इस दृश्य को अपने कैमरों और मन में कैद किया।

तैयार रखें दस्तावेज: निजी स्कूलों की 25% सीटों पर 16 फरवरी से मिलेगी एंट्री

भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु
कथा के दौरान संगीतमय भजनों ने समां बांध दिया। विशेषकर महिला श्रद्धालुओं ने भजनों पर थिरकते हुए अपनी भक्ति प्रकट की। आयोजन में मुख्य जजमान ओमप्रकाश गुप्ता एवं हेमंती गुप्ता ने सपरिवार व्यासपीठ का पूजन कर धर्म लाभ लिया।

मिशन ‘PRITHVI’: सुरक्षित भारत की ओर बड़ा कदम; चक्रवात और भारी बारिश की भविष्यवाणी अब 85% तक सटीक

​नशे की बड़ी खेप बरामद: जशपुर पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा 52 किलो गांजा, तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा भी जब्त
कल मचेगी धूम: मनेगा ‘नंदोत्सव’
कथा के चौथे दिन यानी शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होगा। कौशल जी महाराज ने बताया कि कान्हा के जन्म की झांकी अत्यंत विशेष और आकर्षक होगी। 10 फरवरी तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक अमृत वर्षा हो रही है।

अब गाँव भी होंगे ‘सुपरफास्ट’: 2.14 लाख पंचायतों तक पहुँची ब्रॉडबैंड सेवा ,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक डिजिटल पहुँच हुई आसान


छत्तीसगढ़ में सरकारी खरीदी पर ‘ब्रेक’: 15 फरवरी से लागू होगी अस्थायी रोक, वित्तीय वर्ष के अंत में बजट खपाने की प्रवृत्ति पर सरकार का प्रहार

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version