जशपुर/रायगढ़: डिजिटल युग की सबसे बड़ी चुनौती यानी ‘साइबर क्राइम’ के खिलाफ अब पुलिस ने फिल्मी पर्दे के जरिए जंग छेड़ दी है। रायगढ़ एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का 4 अप्रैल को भव्य विमोचन होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी होंगी मुख्य अतिथि
जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल में रात्रि 8:00 बजे आयोजित होने वाले इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय उपस्थित रहेंगी। उनके साथ शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी इस जागरूकता पहल का हिस्सा बनेंगे।
यह फिल्म इस मायने में बेहद खास है कि इसमें एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वे एक ऐसे स्कूल टीचर का किरदार निभा रहे हैं, जो साइबर अपराधियों की साजिश का शिकार बन जाता है। फिल्म के माध्यम से उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की है कि जागरूकता की कमी के कारण एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति भी कैसे ठगी का शिकार हो सकता है।
न्याय का संकल्प और जुर्म पर प्रहार: खाकी की आन-बान-शान, प्रशांत कुमार ठाकुर का बेमिसाल सफर

साइबर अपराधों के विरुद्ध IPS शशिमोहन सिंह की नई पहल: शॉर्ट फिल्म ‘खौफ’ का ट्रेलर आउट
डिजिटल सुरक्षा पर प्रहार
वर्तमान में अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई, एनआईए या बैंक अधिकारी बताकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ और अन्य माध्यमों से लोगों को डरा रहे हैं। फिल्म में इन बारीकियों को दिखाया गया है:ओटीपी शेयरिंग, फर्जी केवाईसी अपडेट, स्क्रीन शेयरिंग ऐप और संदिग्ध लिंक।साइबर सेल की कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीकरण (1930) और त्वरित कार्रवाई प्रणाली।
जानिए कौन हैं SSP शशि मोहन सिंह, जिन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पदक
स्थानीय प्रतिभाओं को मिला मंच
Take 3 Studios द्वारा निर्मित इस फिल्म में छत्तीसगढ़ की स्थानीय प्रतिभाओं का जमावड़ा है। फिल्म में आरवी सिन्हा, दीपा महंत, राम प्रकाश पाण्डेय सहित जशपुर, रायपुर, दुर्ग और कोरबा के कलाकारों ने अभिनय किया है। छायांकन (DOP) अनुज कुमार ने किया है, जबकि पटकथा तोरण राजपूत और संवाद घनश्याम ने लिखे हैं।

“डिजिटल फ्रॉड को लेकर पुलिस लगातार कानूनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन जागरूकता ही असली सुरक्षा है। स्थानीय कलाकारों के साथ मिलकर बनाई गई यह फिल्म समाज को सतर्क करने का एक प्रभावी माध्यम बनेगी।”
— शशि मोहन सिंह, एसएसपीप्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (PPT) 2026 का शेड्यूल जारी : 17 अप्रैल तक करें आवेदन, 7 मई को होगी परीक्षा
यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि नागरिकों को यह सिखाएगी कि डिजिटल दुनिया में एक छोटी सी सावधानी कैसे बड़ी आर्थिक हानि से बचा सकती है।

