नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
देशभर में सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में तापमान तेजी से गिरने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस बार सर्दी सामान्य से अधिक तीव्र हो सकती है। इसके पीछे ‘ला नीना’ का प्रभाव अहम माना जा रहा है।
रांची में सनसनी! बंगाली डॉक्टर सपन दास की गला काटकर निर्मम हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों — जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड — में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा शून्य के आसपास पहुंचने लगा है।
मैदानी इलाकों में भी सर्द हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के 12 जिलों — जयपुर, सीकर, चुरू, झुंझुनू, बीकानेर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर — में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है।
कोणार्क के सूर्यमंदिर में अब नाटमंडप पर नहीं चढ़ सकेंगे पर्यटक, ASI ने लगाया प्रतिबंध
मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी रातें ठंडी हो चली हैं। भोपाल, इंदौर, रीवा और जबलपुर में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। सुबह और देर रात के समय कोहरे और ठंडी हवाओं से लोग परेशान हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस साल ‘ला नीना’ की स्थिति के चलते उत्तरी हवाएं अधिक सक्रिय हैं, जिससे सर्दी का असर जल्दी शुरू हो गया है। यह स्थिति दिसंबर तक बनी रही तो इस बार की सर्दी पिछले कई वर्षों की तुलना में ज्यादा लंबी और ठंडी हो सकती है।
IMD ने आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोल्ड वेव (Cold Wave) अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। किसानों को भी फसलों को पाले से बचाने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
25 साल बाद बड़ा बदलाव! अब संपत्ति की गाइडलाइन ऐसे तय होगी
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान:
- पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहेगी।
- मैदानी इलाकों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।
- दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और यूपी में कोहरे की शुरुआत जल्द हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के अंत तक ठंड का असर पूरे उत्तर भारत में फैल जाएगा और दिसंबर की शुरुआत में पारा कई जगह 5 डिग्री से नीचे जा सकता है।

