केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’:वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शुभारंभ

जशपुर।

कभी जिस मिट्टी की महक से उम्मीद की मिठास आती थी, आज वहां के किसान अपनी मेहनत के ‘लाल रंग’ को फीका पड़ता देख रहे हैं। जशपुर, जिसे छत्तीसगढ़ का ‘छोटा तिब्बत’ कहा जाता है, अपनी आबोहवा के दम पर देश के ‘स्ट्राबेरी हब’ बनने की राह पर था। लेकिन आज हकीकत यह है कि बाजार की बेरुखी और सुविधाओं के अभाव ने किसानों के उत्साह पर पाला मार दिया है।

जन्मदिन विशेष : सादगी, विनम्रता और सेवा के नए मानक गढ़ते यशस्वी जशपुर के ‘जन-कलेक्टर’ IAS रोहित व्यास

अब राजस्व सेवाएँ एक क्लिक दूर : भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का हुआ शुभारंभ

जशपुर की सबसे बड़ी ताकत यहाँ का तापमान है। स्ट्राबेरी को फलने-फूलने के लिए जिस ठंडक की दरकार होती है, वह यहाँ की वादियों में कुदरती तौर पर मौजूद है।यहाँ का तापमान स्ट्राबेरी के लिए बिलकुल अनुकूलित है यहाँ सर्दियों में पारा 0^\circ C से 5^\circ C तक गिरता है, जो पौधों को जरूरी ‘चिलिंग आवर्स’ देता है। फूल आने के लिए 8 से 15^\circ C और फल पकने के लिए 15 से 22^\circ C का जो संतुलन चाहिए, वह जशपुर की सर्दियों में बखूबी मिलता है।अक्टूबर-नवंबर की रोपाई के बाद जनवरी से मार्च तक लाल-चटक स्ट्राबेरी की फसल तैयार हो जाती है।

18 से कम उम्र में ‘सहमति’ अमान्य और तस्करी अब संगठित अपराध; सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ प्लान

रायपुर में बोले अमित शाह— ‘डबल इंजन’ सरकार में विकास का पर्याय बना छत्तीसगढ़, लाल आतंक का होगा जड़ से सफाया

प्रीमियम फल, पर लोकल बाजार में दम तोड़ती कीमत

विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह ‘सुपरफूड’ शहरी बाजारों और फाइव-स्टार की पसंद तो है, लेकिन जशपुर के किसानों के लिए यह ‘महंगा शौक’ साबित होने लगा है।लेकिन अभी भी जशपुर में स्ट्राबेरी की खेती चुनौतियों का सफऱ है स्ट्राबेरी बहुत जल्दी खराब होने वाली फसल है। जशपुर के पास न तो इसे बड़े शहरों तक पहुंचाने के लिए ‘रेफ्रिजरेटेड वैन’ हैं और न ही कोल्ड स्टोरेज।

स्वाद में बेमिसाल, कीमत में कमाल: जशपुर का ‘देसी किंग’, मटन-चिकन के शौकीन भी इसके मुरीद!

UIDAI की बड़ी उपलब्धि: 5 महीने में 1 करोड़ स्कूली बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट पूरा

जब ताजा फल नहीं बिकता, तो उसे जैम, जेली या जूस में बदलने की कोई यूनिट यहाँ उपलब्ध नहीं है। लागत अधिक होने के कारण स्थानीय खरीदार कम हैं और बाहरी खरीदारों तक पहुंच का कोई पक्का रास्ता नहीं बना।

इको-सिस्टम की सुरक्षा के लिए ‘कवच’ तैयार: 2026 तक शून्य प्रदूषण का लक्ष्य, कड़े कानूनों से बदलेगी देश की आबोहवा

केबिनेट बैठक 11 फरवरी को

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही जशपुर की स्ट्रॉबेरी अखबारों की सुर्खियों में रही है। सरकारी दावों और हेडलाइंस में इसे ‘बंपर मुनाफा’ और ‘9 गुना ज्यादा कमाई’ वाली फसल बताया जा रहा है। लेकिन इन चमकती तस्वीरों के पीछे एक कड़वा सच भी है, जो धीरे-धीरे किसानों के खेतों तक पसर रहा है।

वर्टिकल स्प्रिंग’, एक जिला, दो दुनिया :कहीं आम,महुआ और सरई की गंध, तो कहीं कोहरे का पहरा ! जानिए क्यों थम जाती है वसंत की रफ्तार………

वनांचल के युवाओं की ऊंची उड़ान: SSC GD में जशपुर के 12 छात्रों का चयन, CISF से लेकर BSF तक दिखा जलवा

​जशपुर की सर्द हवाएं और 0 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का गिरता पारा स्ट्रॉबेरी के लिए कुदरती वरदान तो बना, लेकिन यह वरदान अब व्यवस्था की बेरुखी के कारण बोझ बनने लगा है। अक्टूबर में रोपाई और जनवरी से मार्च की पैदावार के इस चक्र में किसान मेहनत तो झोंक रहा है, पर उसके हाथ में आने वाला मुनाफा बाजार के उतार-चढ़ाव की भेंट चढ़ रहा है।

मोहब्बत का ‘देसी वर्जन’: जहाँ सादगी ही सबसे बड़ा श्रृंगार और सरई ही सबसे बड़ा उपहार है

तैयार रखें दस्तावेज: निजी स्कूलों की 25% सीटों पर 16 फरवरी से मिलेगी एंट्री

लोग दावा करते है स्ट्रॉबेरी ने जशपुर के किसानों की तकदीर बदल दी है, पर हकीकत यह है कि यह फसल अब भी ‘महंगे जुए’ की तरह है। स्ट्रॉबेरी एक बेहद नाजुक फल है जिसे तोड़ते ही बाजार या सुरक्षित भंडारण की जरूरत होती है। जशपुर में 15 से 22 डिग्री सेल्सियस के आदर्श तापमान पर फल तो पककर तैयार हो जाते हैं, लेकिन इन्हें सहेजने के लिए न तो यहाँ कोई बड़ा कोल्ड स्टोरेज बना और न ही प्रोसेसिंग यूनिट.

न मलाई, न पनीर, कुदरत का ‘सुपरफूड’:देशी तड़का, सूप और सुकटी में छिपा है सेहत का खजाना।” आखिर क्यों दीवाने हैं इसके लिए शहर और गाँव ?

अब पूरी से प्रयागराज को जोड़ने की तैयारी: रेल की पटरियों के बिछने पर सरगुजा बनेगा देश की नई व्यापारिक और आध्यात्मिक धुरी”, बदलेगी तकदीर…

प्रीमियम फल की लोकल मजबूरी

​विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह प्रीमियम फल शहरी होटलों में भारी कीमतों पर बिकता है, लेकिन जशपुर के किसान को इसे स्थानीय बाजारों में औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ता है। बाहर की मंडियों तक पहुंचने के लिए न तो कोई मजबूत ‘कोल्ड सप्लाई चेन’ है और न ही परिवहन की सुनिश्चित व्यवस्था। नतीजा यह है कि अतिरिक्त पैदावार होने पर फल खेतों में ही सड़ने लगते हैं या सस्ते में बेचने पड़ते हैं।

बिजली उपभोक्ताओं को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल, धोखाधड़ी से बचाने के लिए ‘ब्लू टिक’ वाली आईडी का होगा उपयोग

युवा वकीलों के लिए खुशखबरी: अब जूनियर अधिवक्ताओं को मिलेगा सम्मानजनक स्टाइपेंड

जानकारों का मानना है कि किसान इस फसल से दूर नहीं भाग रहे, बल्कि वे जोखिम (Risk) से डर रहे हैं। यदि शासन और प्रशासन इसे दोबारा पटरी पर लाना चाहते हैं, तो तीन मोर्चों पर काम करना होगा सीधे शहरों के रिटेलर्स से अनुबंध।स्थानीय स्तर पर छोटी प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना। जलवायु परिवर्तन के दौर में तापमान आधारित सटीक खेती की ट्रेनिंग।

CM साय का बिंदास ‘एडवेंचर’ अवतार:: मयाली में कभी चलाई साइकिल, कभी क्रिकेट का बल्ले चलाया, तो कभी शूटिंग में आजमाए हाथ….

  भारतीय सेना में सेवा का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए ‘महिला सेना पुलिस’ भर्ती  रैली 23 फरवरी से

​जानकारों का मानना है कि स्ट्रॉबेरी की खेती अब अपने सबसे नाजुक दौर में है। यदि इसे सिर्फ सरकारी विज्ञापनों तक सीमित रखा गया और धरातल पर प्रोसेसिंग यूनिट या मार्केट लिंकेज जैसे ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो किसानों का बचा-कुचा उत्साह भी खत्म हो जाएगा। जशपुर की ‘रेड गोल्ड’ क्रांति को कागजी आंकड़ों से निकलकर किसानों की जेब तक पहुंचना होगा, वरना यह शानदार प्रयोग भी इतिहास के पन्नों में एक ‘असफल कहानी’ बनकर दर्ज हो जाएगा।

अब राजस्व सेवाएँ एक क्लिक दूर : भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का हुआ शुभारंभ

ट्रेन लेट होने पर अब नहीं कटेगा एक भी रुपया: जानें रेलवे से 100% रिफंड पाने का तरीका!

जशपुर की स्ट्राबेरी सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि इस जिले की आर्थिक पहचान बदलने का जरिया है। अगर समय रहते इसे ‘बाजार का ऑक्सीजन’ नहीं मिला, तो खेतों में उग रही यह लालिमा सिर्फ यादों में रह जाएगी। किसानों का कम होता उत्साह एक चेतावनी है—खेतों में फसल उगाने से ज्यादा जरूरी है, उसे बाजार तक सुरक्षित पहुंचाना।

रामझूलवा ‘: मौन हुई ‘चरर-चरर’ की आवाज़, आधुनिकता की भेंट चढ़ी जतरा मेलों की पुरानी, पहचान,ग्रामीण संस्कृति का एक युग समाप्त

पटरियों पर थमेगा हाथियों की मौतों का सिलसिला: मधुमक्खियों की गूँज और थर्मल विजन तकनीक से सुरक्षा कवच तैयार कर रहा रेलवे

जशपुर की स्ट्रॉबेरी केवल एक फसल नहीं, बल्कि इस अंचल के किसानों के स्वाभिमान और आधुनिक खेती की ओर बढ़ते उनके कदमों का प्रतीक है। आज भले ही बाजार और लॉजिस्टिक्स की दीवारें ऊंची दिखाई दे रही हों, लेकिन समाधान असंभव नहीं है। यदि जशपुर की इस ‘लाल क्रांति’ को FPO (किसान उत्पादक संगठन) के माध्यम से संगठित बाजार से जोड़ा जाए और स्थानीय स्तर पर सौर-ऊर्जा आधारित छोटे कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था हो, तो किसान की मेहनत का एक भी दाना बर्बाद नहीं होगा।

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी: अब ‘स्मार्ट’ होंगे आंगनवाड़ी केंद्र, बजट में भारी बढ़ोतरी और 50,000 नए भवनों का लक्ष्य

मिशन ‘PRITHVI’: सुरक्षित भारत की ओर बड़ा कदम; चक्रवात और भारी बारिश की भविष्यवाणी अब 85% तक सटीक

​अब वक्त आ गया है कि हम स्ट्रॉबेरी को केवल एक ‘प्रयोग’ के तौर पर देखना बंद करें और इसे जशपुर की ‘ब्रांड पहचान’ के रूप में विकसित करें। प्रशासन, कृषि वैज्ञानिक और निजी निवेशकों का एक साझा ‘एक्शन प्लान’ न केवल किसानों के खेतों में चमक वापस लाएगा, बल्कि आने वाले वर्षों में जशपुर की पहचान देश की सबसे बड़ी ‘स्ट्रॉबेरी वैली’ के रूप में स्थापित करेगा।

वनांचल के युवाओं की ऊंची उड़ान: SSC GD में जशपुर के 12 छात्रों का चयन, CISF से लेकर BSF तक दिखा जलवा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, 20 मार्च तक होंगी 15 बैठकें

उम्मीद की यह मिठास बरकरार रहनी चाहिए, क्योंकि जशपुर की मिट्टी में वह दम है कि वह चुनौतियों के पाले को अपनी मेहनत की धूप से पिघला सके।

मजदूरों को भुगतान की गारंटी: ‘काम के 15 दिन के भीतर मिलेगा पैसा, देरी हुई तो देना होगा मुआवजा; नई रोजगार योजना पर सरकार सख्त

डिजिटल और सशक्त हुईं देश की पंचायतें: 21 राज्यों में महिलाओं को 50% आरक्षण, 10 लाख से अधिक प्रतिनिधियों को मिली ट्रेनिंग

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version