जशपुर,
कलेक्टर रोहित व्यास ने आदेश जारी करते हुए जिले में जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा जयंती) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 15 नवंबर 2025, शनिवार को रहेगा। आदेश के अनुसार यह अवकाश केवल जशपुर जिले में लागू होगा और बैंक व कोषालय पर लागू नहीं होगा।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश संख्या 858/वित्त स्था./स्था. अवकाश/2025 के अनुसार यह निर्णय सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के नियम 8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए लिया गया है।
इस दिन जिले भर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आदेश की प्रति शासन, संभागायुक्त, विभिन्न विभागों, एसपी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ, तहसीलदारों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्देश दिया है कि अवकाश का पालन समस्त कार्यालयों में सुनिश्चित किया जाए।

