परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा स्थापित जशपुर जिले के तीनों आश्रमों ब्रम्हनिष्ठालय सोगड़ा,अघोरपीठ गम्हरिया एवं जनसेवा अभेद आश्रम नारायणपुर में अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम जी का लोर्लाक षष्ठी पर्व दिनांक 17.09.2026 एवं परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु का 90 वाँ जयंती पर्व दिनांक 18.09.2026 को भक्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तीनो आश्रमों में अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के विग्रह एंव परमपूज्य अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर पूजन अर्चना पश्चात हवन आदि कार्यक्रम किया गया दोनों दिन प्रातः 8ः30 बजे विशेष पूजा कर आरती पश्चात हवन किया गया। अघोरेश्वर जयंती के सांयकाल में ब्रम्हनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम में ग्रामीणों के द्वारा पारम्परिक वेश-भूषा में उपस्थित होकर सुमधुर भजन संगीत प्रस्तुत किया गया जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर ग्रामीण बच्चों को दोपहर का प्रसाद वितरण किया गया।
*महिला संगठन ने बांटे 106 मच्छरदानी व साड़ियाँ*
अघोरेश्वर जयंती के शुभ अवसर पर बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर के तत्वाधान में श्री सर्वेश्वरी महिला संगठन जशपुर ने जशपुर के सुदूर ग्राम जोगीमारा में जाकर ग्रामीण जनता के बीच मच्छरदानी एवं साड़ियों का वितरण किया।


यह कार्यक्रम दिनांक 18.09.2026 को अपरान्ह 3ः30 बजेे किया गया। सर्वप्रथम जोगीमारा ग्राम की ग्रामीण महिलाओं द्वारा सर्वेश्वरी महिला संगठन का आत्मिक स्वागत, स्वागत गान एवं ग्रामीण परम्परा द्वारा किया गया। उनके इस आत्मीय भाव से महिला संगठन भाव विभोर हो गया । तत्पश्चात श्री कमल दूबे जी द्वारा संक्षिप्त में इस कायक्रम का उददेश्य एवं बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरूपद संभव राम जी के निर्देशन में चलाए जा रहे विविध जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होने बताया कि यह कायक्रम भी इसी के तहत आयोजित किया गया है।
तत्पश्चात सर्वप्रथम ट्रस्ट के द्वारा स्कूली बच्चों के बीच कलर पेंसिल एवं चाकलेट आदि का वितरण किया गया। इसके उपरांत महिला संगठन के सदस्यों द्वारा ग्रामीण महिलाओं को मच्छरदानी एवं साड़ी वितरित करने का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। शिविर में कुल 52 परिवारों के बीच 104 मच्छरदानी एवं साड़ियों का वितरण किया गया।
शिविर की रूपरेखा एवं स्थान चयन में श्री कमल दूबे,प्रवीण कुमार सिन्हा, सत्यम सिंह नायक एवं श्री वीरेन्द्र सिन्हा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री सर्वेश्वरी महिला संगठन की तरफ से श्रीमती सरिता अखौरी, श्रीमती बबीता सिन्हा, श्रीमती अनुपमा सिंह, श्रीमती कविता सिंह श्रीमती अर्पिता दूबे, श्रीमती पूनम दूबे, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती लक्ष्मीप्रिया सिंह, श्रीमती निशा सिंह, सुश्री सौम्या सुरभि, श्रीमती अनिमा मिश्रा, श्रीमती अंजू सिन्हा, श्रीमती स्नेहा उपाध्याय, श्रीमती गुडडी उपाध्याय, श्रीमती निधि यादव, श्रीमति अनामिका सिन्हा, श्रीमती परमजीत कौर, श्रीमती सोनी सिंह व श्रीमती रंजिता षाडंगी ने सक्रिय भूमिका निभाई। जोगीमारा ग्राम की संरपंच श्रीमती कविता बाई एवं जोगीमारा प्राइमरी स्कूल के शिक्षक श्री दिलीप रथ, सुश्री अंशुमाला व शिक्षक श्री सुरेश राम जी का भी इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग मिला।
विदित हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस समारोह भी आगामी 21 सितम्बर 2026 दिन सोमवार को विधिवत आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 5ः30 बजे अघोरपीठ से प्रभातफेरी निकलेगी। दोपहर में चिकित्सालय में पौष्टिक आहार का वितरण एवं विभिन्न मंदिर मस्जिद गिरिजाघरों में झाडू वितरण किया जाएगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version