छत्तीसगढ़ में मानसून का मिला-जुला असर: बलरामपुर में रिकॉर्ड तोड़ 169.7% बारिश तो कांकेर में सबसे कम; जानिए आपके जिले का हाल
रायपुर: छत्तीसगढ़ में चालू मानसून सीजन के दौरान बारिश का मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 19 सितंबर 2026 तक जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से अब तक राज्य में कुल 996.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इस अवधि के निर्धारित औसत (1033.6 मिमी) का 96.4 प्रतिशत है। जहां बलरामपुर जिले ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, वहीं दक्षिण बस्तर के कांकेर जिले में सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
बलरामपुर में भारी बारिश, कांकेर में सबसे कम
प्रदेशभर के जिलों में वर्षा वितरण में बड़ा अंतर सामने आया है: सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में सामान्य से कहीं अधिक 169.7% यानी 1488.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है।दक्षिण छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में निर्धारित औसत के मुकाबले महज 67.0% (945.7 मिमी) पानी बरसा है, जो प्रदेश में सबसे न्यूनतम है।शुक्रवार को प्रदेश में औसत 4.0 मिमी बारिश हुई, जिसमें मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (17.3 मिमी), नारायणपुर (16.5 मिमी) और कांकेर (16.3 मिमी) में अच्छी वर्षा हुई, जबकि जांजगीर-चांपा, कोण्डागांव और दंतेवाड़ा में दिनभर बारिश शून्य दर्ज की गई।
संभागवार स्थिति: रायपुर और बिलासपुर में मेहरबान, दुर्ग-बस्तर में मिला-जुला असर
रायपुर संभाग के सभी जिले औसत से आगे चल रहे हैं। राजधानी रायपुर में 126.9% (1091.2 मिमी), महासमुंद में 120.8% (1128.5 मिमी), गरियाबंद में 118.0% (1191.9 मिमी), बलौदाबाजार में 109.7% (1007.1 मिमी) और धमतरी में 105.1% (1061.0 मिमी) पानी बरस चुका है।बिलासपुर संभाग के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे अधिक 138.5% (1127.8 मिमी) बारिश हुई है। मुंगेली (112.5%) और जांजगीर-चांपा (103.4%) ने भी औसत पार किया है। वहीं कोरबा में 97.5%, बिलासपुर में 95.8%, सक्ती में 95.6%, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 90.1% और रायगढ़ में 87.6% बारिश दर्ज की गई है। दुर्ग संभाग के बालोद जिला 106.3% (1057.1 मिमी) के साथ संभाग में सबसे आगे है। दुर्ग जिले में 98.3%, राजनांदगांव में 94.9%, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 93.0%, कबीरधाम में 83.0%, बेमेतरा में 75.2% और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 71.8% वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

 

सरगुजा संभाग के बलरामपुर के अलावा सूरजपुर में 111.5% और एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) में 122.6% बारिश हुई है। हालांकि, सरगुजा (77.3%) और जशपुर (81.2%) में सामान्य से कम पानी गिरा है, जबकि कोरिया में 97.0% वर्षा हुई। बस्तर संभागके  नारायणपुर में 108.6% (1376.6 मिमी) और दंतेवाड़ा में 91.4% (1232.8 मिमी) बारिश हुई है। दूसरी ओर कोण्डागांव (81.8%), बस्तर (80.7%), बीजापुर (70.3%) और सुकमा (69.3%) में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version