रायपुर: लगातार बदलते मौसम और आवक प्रभावित होने के कारण स्थानीय बाजारों में सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। हरी सब्जियों से लेकर तड़के में इस्तेमाल होने वाले लहसुन और हरी मिर्च के दाम आसमान छू रहे हैं। खुदरा बाजार में अधिकांश हरी सब्जियां ₹60 से ₹80 प्रति किलो के पार बिक रही हैं, जबकि हरी मिर्च ₹180 प्रति किलो और लहसुन ₹200 प्रति किलो तक पहुंच गया है।
मिर्च-लहसुन का तड़का हुआ सबसे महंगा, देसी करेला ₹120 पार
बाजार में सबसे ज्यादा मार मिर्च और लहसुन पर पड़ी है। तीखी हरी मिर्च ₹180 प्रति किलो बिक रही है, जिससे लोग पाव भर मिर्च से काम चलाने को मजबूर हैं। वहीं लहसुन की कीमत गुणवत्ता के आधार पर ₹150 से ₹200 प्रति किलो तक पहुंच गई है। शिमला मिर्च भी ₹120 से ₹140 प्रति किलो और देसी करेला ₹120 प्रति किलो की ऊंची कीमत पर बना हुआ है। फूलगोभी भी ₹100 से ₹120 प्रति किलो बिक रही है।
टमाटर और प्याज ने भी बढ़ाई चिंता, केवल आलू दे रहा राहत
रसोई के सबसे जरूरी घटकों में प्याज ₹60 प्रति किलो पर स्थिर है, जबकि टमाटर के दाम क्वालिटी के हिसाब से ₹40 से ₹60 प्रति किलो चल रहे हैं। पूरे बाजार में केवल आलू ही इकलौती ऐसी सब्जी है जो ₹20 प्रति किलो के सामान्य दाम पर बिक रही है और आम जनता को कुछ हद तक राहत दे रही है।
सब्जियों के आज के खुदरा भाव (प्रति किलो रुपये में)
सब्जी का नाम बाजार भाव (रुपये/किलो)
आलू ₹20
टमाटर ₹40 – ₹60
प्याज ₹60
भिंडी ₹60
बरबट्टी (लोबिया) ₹60
करेला (सामान्य) ₹60
देसी करेला ₹120
तोरई ₹60
परवल ₹60
लौकी ₹60
बैंगन ₹40 – ₹60
पत्तागोभी ₹60 – ₹80
फरसबबीन ₹80
गाजर ₹80
ग्वारफली ₹80
फूलगोभी ₹100 – ₹120
शिमला मिर्च ₹120 – ₹140
लहसुन ₹150 – ₹200
हरी मिर्च ₹180
आवक घटने से बढ़े भाव, कब मिलेगी राहत?
सब्जी व्यापारियों के मुताबिक, बारिश और मंडियों में बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की आवक कम होने के कारण थोक भाव ऊंचे बने हुए हैं। स्थानीय स्तर पर नई फसलों की आवक जोर पकड़ने के बाद ही आगामी हफ्तों में कीमतों में नरमी आने की संभावना है। तब तक उपभोक्ताओं को महंगी सब्जियों से ही समझौता करना पड़ेगा।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version