ट्रेनों में बढ़ती भीड़ से राहत की तैयारी रेलवे बना रहा 17 हजार नए नॉन एसी कोच अमृत भारत और कवच का भी तेजी से हो रहा विस्तार

रायपुर:

सावन के पवित्र महीने में देवघर (बाबाधाम) की यात्रा करने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और मधुपुर के बीच साप्ताहिक श्रावणी मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे लगाएगी, जिससे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

सीतापुर में दिनदहाड़े 1 करोड़ के जेवर पार: स्कूटी से सोने-चांदी से भरा बैग ले उड़े बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

जानिए ट्रेन का पूरा शेड्यूल (समय-सारणी)

  • इतवारी से मधुपुर (गाड़ी संख्या 08895):

    यह स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार को इतवारी से सुबह 04:30 बजे रवाना होगी। छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

  • मधुपुर से इतवारी (गाड़ी संख्या 08896):

    वापसी में यह ट्रेन 2 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार को मधुपुर से सुबह 09:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।

सरकारी नौकरी का मौका! Railway Sports Quota के तहत 56 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे राज्य भर के श्रद्धालुओं को बाबाधाम जाने के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी।

ट्रेन में लगेंगे कुल 20 कोच

यात्रियों की सुविधा और सुगम सफर के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच जोड़े गए हैं:

  • 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3rd AC)

  • 10 शयनयान (Sleeper)

  • 04 सामान्य श्रेणी (General)

  • 02 एसएलआरडी (SLRD – दिव्यांगजन व गार्ड)

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष ट्रेन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे के अधिकृत माध्यमों से समय-सारणी की सही जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

मवेशी तस्करी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मुकदमे के फैसले तक आरोपी या मालिक को नहीं मिलेंगे जब्त पशु, गौशाला में रहेंगे सुरक्षित

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version