80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और उनके सहायक को बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

सीतापुर:

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले अंतर्गत सीतापुर नगर में दिनदहाड़े उठाईगिरी की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नेशनल हाईवे-43 से लगे व्यस्त बाजार क्षेत्र में काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण सोनी की स्कूटी से करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे नगर के सर्राफा व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

शटर खोलते ही पलक झपकते दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, सर्राफा व्यवसायी अरुण सोनी प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 11:30 बजे हाईस्कूल के पास स्थित अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने आभूषणों से भरा बैग अपनी स्कूटी में टांग रखा था। जैसे ही वे दुकान का शटर खोलने में व्यस्त हुए, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पलक झपकते ही बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।

प्राचार्य को फोन पर धमकी देने और शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप करने वाले लेखापाल निलंबित

CCTV फुटेज में कैद हुई घटना, संदिग्ध युवती की भूमिका की भी जांच

पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक नकाबपोश युवती भी दिखाई दी है, जिसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस उसकी भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

मवेशी तस्करी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मुकदमे के फैसले तक आरोपी या मालिक को नहीं मिलेंगे जब्त पशु, गौशाला में रहेंगे सुरक्षित

व्यापारियों में भारी आक्रोश, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी उठाईगिरी से नगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। व्यापारिक संघ ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे पहले भी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग और चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अधिकांश मामलों का सुराग लगाने में असफल रही है। व्यापारियों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी की मांग की है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version