अंबिकापुर* संभागीय आबकारी उड़नदस्ता, सरगुजा की टीम ने अवैध रूप से मध्यप्रदेश से लाई गई विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 पेटियों में रखी 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना उदयपुर क्षेत्र के भदवाही निवासी गौरव जायसवाल ने भारी मात्रा में मध्यप्रदेश की विदेशी शराब लाकर नुनेरा गांव निवासी पंच ब्रिजलाल पैकरा के घर में रखी है। सूचना की पुष्टि होने पर रंजीत गुप्ता अपनी उड़नदस्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ब्रिजलाल पैकरा के घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान घर में रखी 18 पेटियों से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की के कुल 900 पाव (162 लीटर) बरामद हुए, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया। पूछताछ में ब्रिजलाल पैकरा ने बताया कि उसके घर में रखा शराब का पूरा स्टॉक भदवाही निवासी गौरव जायसवाल का है।

इसके बाद आबकारी टीम गौरव जायसवाल के घर पहुंची, जहां पूछताछ के दौरान उसने भी जब्त की गई शराब अपनी होना स्वीकार कर लिया। इसके आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई में नगर सैनिक रोहित सोनवानी एवं ओम प्रकाश गुप्ता की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version