*छत्तीसगढ़ झारखण्ड सीमा पर श्रद्वा और ज्ञान का अनोखा संगम  शारदाधाम, सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर पर्यटन स्थलों की सूची में हुआ शामिल*

बालासोर (ओडिशा): झारखंड में हुई भारी बारिश ने ओडिशा के बालासोर जिले में तबाही मचा दी है। स्वर्णरेखा नदी में अचानक आए उफान के चलते जिले के हजारों लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि झारखंड में हुई मूसलधार बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे बालासोर के निचले इलाके डूबने लगे।

युक्तियुक्तकरण में मनमानी का आरोप : जीवविज्ञान विषय के व्याख्याताओं ने राज्य सरकार की प्रक्रिया को दी कोर्ट में चुनौती

प्रशासन के अनुसार, बाढ़ का सर्वाधिक असर भोगराई, बलियापाल और बस्ता ब्लॉक में देखा गया है। इसके साथ ही जलेश्वर एनएसी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इन इलाकों की 17 ग्राम पंचायतों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, और 50,000 से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।

जिला प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी राहत शिविरों में जाने की सलाह दी गई है। वहीं, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) को आवश्यक दवाइयों का भरपूर स्टॉक रखने और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल, रणजीता स्टेडियम परिसर में लगाए सिंदूर के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रशासनिक अमला लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को समय पर राहत पहुंचाने के प्रयास जारी हैं, ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version