जशपुरनगर :- माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संस्कार जागरण के उद्देश्य से 22 फरवरी 2026, रविवार को जशपुर (कस्तूरा) में भव्य मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण, कस्तूरा में आयोजित होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों से सपरिवार उपस्थित होने की अपील की गई है।
दुनिया की दुर्लभ खोज: डायनासोरों से भी 7 करोड़ साल पुराना ‘पाताल लोक’, झारखंड की कोयला खदानों में मिली करोड़ों साल पुरानी दुनिया”
आयोजन श्री योग वेदांत सेवा समिति, जशपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र “मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव” को जन-जन तक पहुंचाना है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में माता-पिता का पूजन, सम्मान एवं प्रदक्षिणा की परंपरा के माध्यम से पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा। धार्मिक ग्रंथों में भी माता-पिता की सेवा और सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
समिति ने बताया कि कार्यक्रम प्रेरणास्रोत संतों की शिक्षाओं से प्रेरित है और समाज में सच्चे प्रेम, संस्कार एवं कृतज्ञता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
संजीव ओझा (पप्पू) को भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी
समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

