छत्तीसगढ़ के युवाओं का राष्ट्रीय गौरव: AI की दुनिया में रायपुर के मानिक सिबलिंग्स ने लहराया जीत का परचम

जशपुर (छत्तीसगढ़): रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह वारदात नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामटोली की है। यहाँ घर निर्माण के लिए गिट्टी-बालू मंगवाने और पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक पिता अपनी ही जवान बेटी का कातिल बन बैठा।

सहायक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित, आपराधिक प्रकरण दर्ज होने पर गिरी गाज

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका बिंदिया लकड़ा (23 वर्ष) आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत थी। वह अपने घर के पास एक नया मकान बनवा रही थी, जिसके लिए उसने नींव खुदवाई थी और बालू भी गिरवा लिया था। 18 फरवरी की दोपहर करीब 3:00 बजे उसका पिता लौरेस लकड़ा (47 वर्ष) घर पहुँचा और बिंदिया से जल्द ईंट-गिट्टी मंगवाने या उसके पैसे उसे देने की जिद करने लगा।

CGHS लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत: 10 लाख रुपये तक के मेडिकल क्लेम अब विभाग स्तर पर ही होंगे मंजूर

​इसी बात को लेकर बाप-बेटी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पागल होकर लौरेस लकड़ा ने घर में रखी टांगी (कुल्हाड़ी) के पिछले हिस्से से बिंदिया के सिर पर जोरदार वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि बिंदिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सुरों के सन्यासी बुद्धमनः जिनकी लहराती आवाज और सुर से हवा गुनगुनाती है,माटी महकती है और पहाड़ थिरकते हैं, लोगों की धड़कनें तेज हो जाती है, जशपुर की खुशबू और छोटा नागपुर का गौरव

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस सक्रिय हुई। मृतिका की छोटी बहन अनुषा लकड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने सिर में लगी गंभीर चोट को ही मौत का कारण बताया।

संकल्प की सिद्धि: कोविड हो या विदेश प्रवास, 1825 दिनों से हर दिन पौधा लगा रहे हैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

​पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पिता लौरेस लकड़ा को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​’उड़कर आऊं क्या?’ अब यह झुंझलाहट नहीं हकीकत है: आ गई हवा में उड़ने वाली टैक्सी, 1 घंटे का सफर अब सिर्फ चंद मिनटों में

इस पूरी गुत्थी को सुलझाने और आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरनचंद पटेल, उमेश मिंज, आरक्षक अशोक कंसारी, अमित एक्का और नगर सैनिक वीरेंद्र भगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

NCERT : “ई मैजिक बॉक्स” अब बच्चों की पढ़ाई में लगेगा एआई का जादू

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version