5,585 विद्यार्थियों के पंजीयन के बाद 170 प्रतिभाशाली विद्यार्थी जिला स्तरीय मंच पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

जशपुर। जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में, ओपन लिंक्स फाउंडेशन के सहयोग से जशपुर जिले में विद्यार्थियों के भाषा कौशल, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास के विकास के उद्देश्य से संचालित ‘नन्हे सितारे’ प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन 30 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देश एवं यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता के समन्वय में आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन, नगर पालिका परिषद, जशपुर नगर में किया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में भाषा कौशल, आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच एवं मंच पर प्रभावी अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों के लिए कहानी वाचन, कविता वाचन एवं स्पोकन इंग्लिश प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं कक्षा 4 से 8 के विद्यार्थियों के लिए इन गतिविधियों के साथ स्पेलिंग बी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। कहानी एवं कविता वाचन के माध्यम से विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा दिया जाएगा, जबकि स्पोकन इंग्लिश एवं स्पेलिंग बी के माध्यम से अंग्रेजी भाषा के प्रति उनके आत्मविश्वास एवं दक्षता को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

विनोबा टीम के एसोसिएट प्रोग्राम मैनेजर श्री सोमनाथ साहू ने बताया कि ‘नन्हे सितारे’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विनोबा एप के माध्यम से जिले के 5,585 विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी विकासखंडों से 170 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित विद्यार्थी 30 सितंबर को जिला स्तरीय मंच पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उल्लेखनीय है कि ‘नन्हे सितारे’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की भाषा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का उत्सव है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ओपन लिंक्स फाउंडेशन की टीम प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री बिपलब देबशर्मा एवं श्री आनंद कुमार टोप्पो द्वारा आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version