अम्बिकापुर/लखनपुर:-
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के अंतर्गत दिनांक 22 एवं 23 जून 2026 को विकासखंड लखनपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर जामगांव एवं अमगासी का राष्ट्रीय स्तर की मूल्यांकन टीम द्वारा विस्तृत आकलन किया गया।
मूल्यांकन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध सुविधाएं, स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण, दवा उपलब्धता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न मानकों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला एवं विकासखंड स्तर की स्वास्थ्य विभाग की टीम, संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र की समस्त मितानिनें उपस्थित रहीं और मूल्यांकन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
राष्ट्रीय टीम द्वारा संस्थाओं में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि NQAS मूल्यांकन का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण एवं जनोन्मुखी सेवाओं को बढ़ावा देना तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
मूल्यांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मितानिनों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार एवं उत्कृष्टता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version