युवाओं के लिए खुशखबरी: सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
2026 नीट पेपर लीक विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में बड़े बदलाव और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी पूरी तरह तेज हो गई है। इसी के चलते सरकार ने एजेंसी के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाते हुए 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस मामले में शुक्रवार रात आठ बजे के बाद कभी भी प्रेस वार्ता कर सकता है, जिसमें एनटीए से जुड़े कई अहम और बड़े फैसलों का एलान किए जाने की पूरी संभावना है। सरकार और आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एजेंसी का पूरा कायाकल्प किया जाएगा और इसके बाद नए सुधारात्मक कदम लागू किए जाएंगे, जिससे आने वाले समय में परीक्षा प्रणाली और एजेंसी की कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

