होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


iPhone16eAppleEventiPhone16eLaunchAppleIndiaiPhone2025iOS18

भाजपा-कांग्रेस पार्षदों में मारपीट: BJP मंडल अध्यक्ष अस्पताल में भर्ती, कांग्रेसी पार्षद सहित तीन पर FIR

Featured Image

admin

Updated At: 22 Dec 2022 at 08:18 PM

कांकेर में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस मामले में कांग्रेस पार्षद सहित तीन लोगों के खिलाफ भाजपा पार्षद ने FIR दर्ज कराई है। सारा विवाद किसी कार्यकर्ता को गाली देने से शुरू हुआ था। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद पार्षद विकास पाल ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। आरोप है कि उनका भाई गोटू मंगलवार रात करीब 8 बजे पंखाजूर के नेताजी चौक स्थित एक पान-ठेला पर खड़ा था और किसी भाजपा कार्यकर्ता का नाम लेकर उसे गाली दे रहा था। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल पांडेय ने इसका विरोध किया और गोटू को रोकने लगे। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे बात बढ़ी तो दोनों ने कॉल कर अपने-अपने साथियों को बुला लिया। गोटू की ओर से पार्षद विकास पाल और श्यामल की ओर से पार्षद असीम राय साथियों सहित वहां पहुंच गए। इसके चलते मामला सुलझने की जगह और बिगड़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल को चोटें आईं और वह गिर पड़े। इस पर उन्हें तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उन्हें अगले दिन छुट्टी दे दी गई है। दूसरी ओर इस मामले में भाजपा पार्षद असीम राय पखांजूर थाना पहुंच गए। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि विकास पाल, गोटू, उत्तम कर ने गाली गलौच करते मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, गणेश साहा और उनके साथ मारपीट की। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Featured Image

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

Featured Image

TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स

Featured Image

मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Featured Image

2025 में कब मनाई जाएगी ईद, मुहर्रम, रमजान? यहां देखें मुस्लिम त्योहारों की पूरी लिस्ट

Featured Image

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सत्र 2025-26 हेतु 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Advertisement