रायपुर। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोहों के लिए राज्य सरकार ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 अगस्त 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के बाद प्रदेशभर में जिला स्तरीय आयोजनों की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।

मुख्य समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं, प्रदेश के अन्य 32 जिला मुख्यालयों में केंद्रीय मंत्री, उप-मुख्यमंत्री, राज्य कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

आयोजन से जुड़े प्रमुख निर्देश:

  • मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन: सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के तुरंत बाद मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।

  • प्रशासनिक समन्वय: सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश दिया है कि संबंधित जिला प्रशासन अपने-अपने जिले के मुख्य अतिथि से परामर्श कर कार्यक्रम का अंतिम विवरण और समय-सारणी निर्धारित करें।

  • दिशा-निर्देशों का पालन: स्वतंत्रता दिवस आयोजन के लिए सुरक्षा, प्रोटोकॉल और व्यवस्था से जुड़े पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिलावार मुख्य अतिथियों की पूरी सूची (15 अगस्त 2026)

क्र. जिला मुख्य अतिथि
1 रायपुर श्री विष्णुदेव साय, माननीय मुख्यमंत्री
2 बिलासपुर श्री तोखन साहू, माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री
3 दुर्ग श्री अरुण साव, माननीय उप मुख्यमंत्री
4 बस्तर श्री विजय शर्मा, माननीय उप मुख्यमंत्री
5 राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, माननीय विधानसभा अध्यक्ष
6 सरगुजा श्री रामविचार नेताम, माननीय मंत्री
7 महासमुंद श्री दयालदास बघेल, माननीय मंत्री
8 दन्तेवाड़ा श्री केदार कश्यप, माननीय मंत्री
9 कबीरधाम श्री लखन लाल देवांगन, माननीय मंत्री
10 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर श्री श्याम बिहारी जायसवाल, माननीय मंत्री
11 रायगढ़ श्री ओ.पी. चौधरी, माननीय मंत्री
12 कांकेर श्री टंकराम वर्मा, माननीय मंत्री
13 सूरजपुर श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, माननीया मंत्री
14 जांजगीर-चांपा गुरू खुशवंत साहेब, माननीय मंत्री
15 जशपुर श्री राजेश अग्रवाल, माननीय मंत्री
16 बालोद श्री गजेन्द्र यादव, माननीय मंत्री
17 बलौदाबाजार श्री बृजमोहन अग्रवाल, माननीय सांसद
18 बेमेतरा श्री विजय बघेल, माननीय सांसद
19 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई श्री संतोष पाण्डेय, माननीय सांसद
20 कोण्डागांव श्री भोजराज नाग, माननीय सांसद
21 बलरामपुर श्री चिन्तामणी महाराज, माननीय सांसद
22 सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, माननीय सांसद
23 गरियाबंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, माननीया सांसद
24 सक्ती श्रीमती कमलेश जांगड़े, माननीया सांसद
25 बीजापुर श्री महेश कश्यप, माननीय सांसद
26 सुकमा श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, माननीय राज्यसभा सांसद
27 मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, माननीया राज्यसभा सांसद
28 कोरबा श्री अमर अग्रवाल, माननीय विधायक
29 धमतरी श्री अजय चन्द्राकर, माननीय विधायक
30 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्री धर्मजीत सिंह, माननीय विधायक
31 मुंगेली श्री पुन्नूलाल मोहले, माननीय विधायक
32 कोरिया श्री भैया लाल राजवाड़े, माननीय विधायक
33 नारायणपुर सुश्री लता उसेंडी, माननीया विधायक

आदेश जारी होते ही सभी जिला मुख्यालयों में परेड रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version