UDISE+ 2025-26: छत्तीसगढ़ की शिक्षा के लिए उम्मीद की रिपोर्ट, लेकिन असली परीक्षा अब 33 जिलों की शिक्षक बढ़े, ड्रॉपआउट घटा, ट्रांजिशन रेट सुधरा, डिजिटल सुविधाएं बढ़ीं… अब सवाल- क्या यह बदलाव जशपुर, सरगुजा और बस्तर के अंतिम गांव तक पहुंचा?

नई दिल्ली:

देश की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर मोदी सरकार ने एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक फैसला कर लिया है। प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए ‘वन नेशन, वन यूनिफॉर्म’ (एक देश, एक वर्दी) के विजन के तहत अब देश के सभी राज्यों की पुलिस की वर्दी का रंग और डिजाइन पूरी तरह तय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब देश के किसी भी कोने की पुलिस हो, उसकी वर्दी का रंग सिर्फ और सिर्फ ‘खाकी’ ही होगा। सफेद, नीला, काला या अन्य कोई और रंग अब पुलिस की पहचान नहीं रहेगा, बल्कि पूरे हिंदुस्तान में खाकी ही पुलिसकर्मियों की एकमात्र पहचान बनेगी। इस बड़े फैसले के बाद अब दिल्ली, मुंबई, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत पूरे देश में पुलिस एक ही रंग-रूप में नजर आएगी।

देवघर बाबाधाम: श्रावणी मेले से पहले भक्तों को बड़ी सौगात, तैयार हुआ नया हाईटेक रूट, अब मात्र 2 से 5 मिनट में होंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

इस नए नियम को लागू करने के लिए खाकी में आने वाले कई तरह के अलग-अलग शेड्स को हटाकर एक खास स्पेसिफिक रंग और यूनीक पैटर्न (डिजाइन) तय किया जा रहा है, ताकि देश के तमाम पुलिसकर्मी बिल्कुल एक जैसे रंग और डिजाइन वाली खाकी वर्दी में दिखाई दें। प्रधानमंत्री ने पुलिस के लिए इस ‘एक देश, एक वर्दी’ वाले कंसेप्ट को 28 अक्टूबर 2022 को देश के सामने रखा था। उस वक्त उन्होंने स्पष्ट किया था कि इसे राज्यों पर थोपना नहीं चाहिए, बल्कि इस पर आपसी विचार की जरूरत है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों से उनकी पुलिस यूनिफॉर्म का डेटा मांगना शुरू किया था और अब इस पर अंतिम सहमति बन गई है।

Diljit Dosanjh की फिल्म ‘सतलुज’ ZEE5 से हटाई गई, IT Rules 2021 का हवाला; अनुराग कश्यप ने जताया विरोध

गृह मंत्रालय के अधीन पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए काम करने वाले ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) ने इस बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था। बीपीआरएंडडी ने शुरुआत में वाइट, ब्लू, ब्लैक और अन्य कई रंगों की वर्दी पर सभी राज्यों से गंभीर चर्चा और विचार-विमर्श किया, लेकिन अंत में ‘खाकी’ के पक्ष में ही फैसला लिया गया। अधिकारियों का मानना है कि पुलिस की वर्दी का कोई और रंग इसलिए नहीं रखा जा सकता क्योंकि अन्य सारे रंगों की यूनिफॉर्म को देश की कोई न कोई दूसरी फोर्स (जैसे पैरामिलिट्री या सिक्योरिटी फोर्सेज) इस्तेमाल कर रही है। यहां तक कि कोलकाता में, जहां पुलिस की पारंपरिक वर्दी हमेशा से सफेद हुआ करती थी, वहां भी अब इस बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। कुल मिलाकर, खाकी ही पुलिस की असली पहचान है और इसी वजह से पूरे देश की पुलिस को एक ही रंग के धागे में पिरोने का यह ऐतिहासिक मास्टरप्लान जमीन पर उतरने के लिए बिल्कुल तैयार है।

 छात्र-शिक्षक अनुपात (PTR) में ऐतिहासिक प्रगति, NEP के राष्ट्रीय मानकों को पछाड़ा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version