Weather Alert: IMD ने जारी किया अलर्ट, बारिश और तेज हवाओं की संभावना
बिलासपुर।
जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने स्कूल संचालित समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

नए आदेश के अनुसार, शासनकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त सहित सीबीएसई एवं आईसीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
क्या हुआ बदलाव —
| श्रेणी | दिन | नया समय |
|---|---|---|
| दो पाली में संचालित स्कूल | सोमवार से शुक्रवार प्रथम पाली | सुबह 08:00 बजे से 11:45 बजे तक |
| शनिवार प्रथम पाली | दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक | |
| सोमवार से शुक्रवार द्वितीय पाली | दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक | |
| शनिवार द्वितीय पाली | सुबह 08:00 बजे से 11:45 बजे तक | |
| एक पाली में संचालित स्कूल | सोमवार से शुक्रवार | सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक |
| शनिवार | सुबह 08:00 बजे से 11:45 बजे तक |
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शीतलहर की स्थिति को देखते हुए यह समय परिवर्तन तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा।
32 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, बच्चे को पेड़ पर लटकाने वाली टीचर बर्खास्त

