घर से दूर हैं? घर के खाने से नहीं! जशपुरनगर में शुरू हुई ‘टेस्ट ऑफ हाउस’ की खास टिफिन सेवा

जशपुरनगर, 01 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पाकरगांव में बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! CG से देशभर तक अक्टूबर में कई रोजगार अवसर

हादसा मंगलवार को पाकरगांव में गुडलक पेट्रोल पंप के समीप 33/11 के.व्ही. विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य के दौरान मजदूर हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए।जिसमें मृतक:अलेख एक्का (निवासी- भेड़ीमुड़ा) और टोमन ध्रुव (निवासी- बाम्हनडीह, फिंगेश्वर, गरियाबंद)है, घायल त्रिभुवन और लोचन मांझी (निवासी- कोकनाझर, भीमखोज, महासमुंद), जिनका सिविल अस्पताल पत्थलगांव में इलाज जारी है।

करंट की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत, ₹50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर शव लेने से इनकार; नेशनल हाईवे जाम

 मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से नौकरी दी जाएगी।

1 अक्टूबर से बदल गया बहुत कुछ! LPG, SBI, FD के नियम बदले, छत्तीसगढ़ में भी कई बड़े अपडेट

कलेक्टर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव की अध्यक्षता में जांच दल गठित किया गया है, जिसे 3 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी। साथ ही, प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है।

WhatsApp Business के नए नियम: 1 अक्टूबर से बदलेंगे मैसेजिंग चार्ज, जानिए आम यूजर्स पर क्या होगा असर

गठित जांच दल दुर्घटना के वास्तविक कारणों, 33/11 के.व्ही. लाइन शिफ्टिंग हेतु जारी परमिट, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन, ठेकेदार और विभागीय कर्मचारियों की भूमिका तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सुझावों की गहन जांच करेगा।

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नए नियम लागू, हर साल अगस्त में जारी होगा परीक्षा कैलेंडर

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version