जशपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज का आगामी 22 और 23 मार्च 2026 को होने वाला जशपुर जिले का दो दिवसीय दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष श्री यू. डी. मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और अधिक मजबूत बनाना है। इस दौरान श्री बैज जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए नई रणनीति तैयार करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीसीसी अध्यक्ष श्री बैज 22 मार्च को रायगढ़-लैलूंगा मार्ग से होते हुए कोतबा पहुंचेंगे। यहाँ वे पत्थलगांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रखरता से उठाने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके तत्काल बाद वे कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद करेंगे और संगठन विस्तार के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान को तेज करने के कड़े निर्देश देंगे। पहले दिन की इन मैराथन बैठकों के पश्चात श्री बैज जशपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
भारतीय रेल : डिजिटल ट्रैकिंग और क्यूआर कोड से सुनिश्चित होगी भोजन की शुद्धता
दौरे के दूसरे दिन यानी 23 मार्च को जशपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य और सक्रिय कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जिला अध्यक्ष श्री यू. डी. मिंज ने इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए जिले के सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ताकि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया जा सके।
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरे देश में एक ही नियम से मिलेंगी दवाएं। लाइसेंस के लिए कंपनियों को देना होगा पूरा ‘डोजियर’। घटिया दवाओं और फर्जी लाइसेंसिंग पर लगेगी लगाम।
पीसीसी चीफ दीपक बैज का यह दौरा आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन की कड़ियों को कसने के लिहाज से एक बड़ा संकेत है। लगातार बैठकों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के माध्यम से पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पैठ फिर से मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीसीसी अध्यक्ष के इस प्रवास से जशपुर जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और सक्रियता देखने को मिलेगी जिससे आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी जिले में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।
छत्तीसगढ़ में 3 साल में 35 हजार से ज्यादा महिलाएं और 10 हजार बालिकाएं गायब; आखिर कहाँ जा रही है प्रदेश की बेटियाँ ?

