Power Grid Recruitment 2025:  अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका आ गया है. पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. कंपनी ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के 1543 पदों पर भर्तियां निकालने का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

iPhone 17 बनाम iPhone 16: कैमरा, परफॉर्मेंस और नए फीचर्स में कितना बड़ा फर्क? यहां पढ़ें सारी जानकारी

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 17 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है ताकि देशभर से कोई भी युवा आसानी से इसमें हिस्सा ले सके.

कौन कर सकता है आवेदन?

फील्ड इंजीनियर और सुपरवाइजर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की गई है. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. न्यूनतम 55% अंक लाना जरूरी है. इसके अलावा कुछ खास पात्रताएं भी जरूरी हैं जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान से पढ़कर पूरा करना होगा. ये सभी डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन और वेबसाइट पर दी गई हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी?

फील्ड इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 30,000 से 1,20,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. वहीं फील्ड सुपरवाइजर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 23,000 से 1,05,000  रुपये   तक सैलरी दी जाएगी. यानी दोनों पदों पर अच्छे पैकेज के साथ करियर बनाने का शानदार अवसर है.

युवक की आत्महत्या के बाद दबाव में ChatGPT बनाने वाली कंपनी, चैटबॉट में जल्द किए जाएंगे बड़े बदलाव

आयु सीमा कितनी है?

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 29 वर्ष तय की गई है. हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट दी जाएगी. एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी. जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी. दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी.

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version