रायपुर/बिलासपुर (छत्तीसगढ़): भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने ‘प्रेरणा’ (Prerana) नामक एक अनूठा अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ सहित देश भर के शासकीय और निजी विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के होनहार विद्यार्थियों को गुजरात के ऐतिहासिक शहर वडनगर में एक सप्ताह तक रहने और सीखने का अवसर मिलेगा।
पेंशनभोगियों को बड़ी राहत: अब अंगूठे के निशान की जरूरत नहीं, चेहरे से बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
क्या है प्रेरणा कार्यक्रम?
यह एक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के सिद्धांतों पर आधारित है । इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को एक बेहतर नागरिक बनाना और उनमें नेतृत्व के गुण विकसित करना है। इस कार्यक्रम का पाठ्यक्रम IIT गांधीनगर द्वारा तैयार किया गया है जो नौ प्रमुख विषयों जैसे स्वाभिमान, शौर्य, सेवा, और कर्तव्य पर केंद्रित है।
छत्तीसगढ़ में पलायन रोकने के लिए नहीं है कोई ‘विशेष अधिकारी’
यह कार्यक्रम गुजरात के वडनगर स्थित उसी वर्नाकुलर स्कूल में आयोजित किया जाएगा, जिसकी स्थापना 1888 में हुई थी .हर सप्ताह देश के विभिन्न हिस्सों से 20 चयनित छात्रों (10 लड़के और 10 लड़कियां) का एक बैच इसमें भाग लेगा जिज्ञासा और भारत की विविधता में एकता जैसे विषयों पर प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त करेंगे [ चयनित छात्रों को अप्रैल माह के बाद अलग-अलग बैच में एक सप्ताह के लिए वहां रहने का अवसर मिलेगा।
टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ लामबंद हुए प्रदेश के शिक्षक, 15 मार्च को रायपुर में महामंथन
पंजीयन कैसे करें?
राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा (छत्तीसगढ़) ने सभी स्कूलों से अपील की है कि वे अपने होनहार विद्यार्थियों का नामांकन यथाशीघ्र करवाएं।
रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक पोर्टल:
prerana.education.gov.inhttps://prerana.education.gov.in/preranav1/registers.
अधिक जानकारी के लिए वीडियो लिंक: यहाँ क्लिक करें
यह छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए अपनी जड़ों से जुड़ने और आधुनिक कौशल सीखने का एक सुनहरा अवसर है। यदि आप चाहते हैं कि आपके स्कूल के बच्चे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझें, तो आज ही उनका पंजीयन सुनिश्चित करें।
YouTube वीडियो देखने से जुड़ी जानकारी, YouTube पर की गई आपकी गतिविधियों के इतिहास में सेव की जाएगी. YouTube आपका डेटा, अपनी सेवा की शर्तों के तहत सेव और इस्तेमाल करेगा

