नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्र की सत्ता में रहते हुए यह उनके 12 वर्षों से अधिक के कार्यकाल का 13वां जन्मदिन है। अक्टूबर 2001 में पहली बार गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से लेकर अब तक, नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से लगातार संवैधानिक व निर्वाचित पदों पर आसीन हैं और सत्ता में रहते हुए उन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं हारा है। अपने शासनकाल में उन्होंने न केवल आर्थिक और ढांचागत मोर्चे पर देश को नई दिशा दी, बल्कि निजी तौर पर भी कई ऐतिहासिक राजनीतिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
पीएम मोदी के नाम दर्ज प्रमुख ऐतिहासिक रिकॉर्ड
  • सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख: 22 मार्च 2026 को पीएम मोदी ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों के प्रमुख के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा कर नया कीर्तिमान बनाया। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसमें गुजरात के सीएम के रूप में 12 साल से अधिक और प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल से अधिक का समय शामिल है।                                                                                                                                           झारखंड में एक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड: स्वास्थ्य विभाग और M Science के बीच MoU, 90 दिनों में शुरू होगी सेवा
  • लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम: जून 2026 में नरेंद्र मोदी देश के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 1952 के पहले आम चुनाव के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,398 दिनों (12 साल 15 दिन) के शासनकाल के रिकॉर्ड को पार किया।              रसोई पर महंगाई की मार: बासमती 20% और रोजमर्रा का चावल 25% तक महंगा; नई फसल आने तक राहत के आसार नहीं
  • सबसे लंबे समय तक गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री: पीएम मोदी देश के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। इसके साथ ही वे पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने लगातार दो बार (2014 और 2019) लोकसभा में पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाया। डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, अब ‘माशिमं’ ऑफलाइन मोड में कराएगा विशेष टीईटी परीक्षा
  • लगातार तीन आम चुनावों में जीत: 2024 के लोकसभा चुनाव जीतकर वे पंडित नेहरू के बाद लगातार तीन कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री चुने जाने वाले देश के दूसरे नेता बने।
नेहरू का कुल कार्यकाल बनाम निर्वाचित कार्यकाल: समझें अंतर
पंडित जवाहरलाल नेहरू कुल 6,131 दिन (16 वर्ष 286 दिन) तक देश के प्रधानमंत्री रहे। हालांकि, 1947 से 1952 तक का उनका कार्यकाल अंतरिम सरकार के तहत था, क्योंकि तब देश में चुनाव नहीं हुए थे। 13 मई 1952 को पहले आम चुनाव के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शुरू हुए कार्यकाल के हिसाब से पीएम मोदी ने नेहरू के लगातार दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
ये बड़े रिकॉर्ड अभी भी हैं पहुंच से दूर
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version