35 साल का खौफ खत्म: गुमला में थमा बंदूकों का शोर, अब विकास ने दी दस्तक!

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने प्राइवेट और बिना सरकारी मदद के चलने वाले स्कूलों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि नए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) नियम 2026 उन प्राइवेट स्कूलों पर लागू नहीं होंगे, जो अपनी व्यवस्था चलाने के लिए सरकार या किसी स्थानीय प्रशासन से कोई पैसा या वित्तीय सहायता नहीं लेते हैं। इस सिलसिले में केंद्र सरकार ने बीस मई को सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर पूरी स्थिति साफ कर दी है।

दरअसल, शिक्षा मंत्रालय ने छह मई को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के नए नियम जारी किए थे। सरकार का मकसद था कि स्कूलों के कामकाज में माता-पिता और स्थानीय समाज की भागीदारी बढ़े, जिससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का माहौल बेहतर हो सके। लेकिन इन नियमों के आने के बाद प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों और समाज के कुछ हिस्सों में इस बात को लेकर चिंता और कन्फ्यूजन था कि क्या ये कड़े नियम प्राइवेट स्कूलों पर भी थोपे जाएंगे। इसी आशंका को दूर करने के लिए सरकार को अब यह नया स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा है।

DEO का बड़ा एक्शन: स्कूलों में ‘अटैचमेंट’ का खेल तत्काल प्रभाव से बंद, 25 मई तक मूल शाला लौटने का अल्टीमेटम

सरकार ने भले ही बिना सहायता पाने वाले निजी स्कूलों को इस नियम से तकनीकी रूप से बाहर रखा है, लेकिन साथ ही उनसे एक अपील भी की है। शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि स्कूल में पारदर्शिता और बेहतर कामकाज के लिए इन प्राइवेट स्कूलों को भी अपनी इच्छा से ऐसी कमेटियां बनानी चाहिए। सरकार ने जोर देकर कहा है कि बच्चों के अच्छे भविष्य और पढ़ाई के लिए सरकार, स्कूल, माता-पिता और समाज का आपस में मिलकर काम करना बेहद जरूरी है।

CG मानसून ब्रेकिंग: मौसम विभाग ने जारी किया छत्तीसगढ़ में मानसून का पूरा शेड्यूल, जानिए कब होगी पहली बारिश

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version