”अभी भी बरकरार है देसी रंगीन और रसीली शहतूत की धाक: जंगलों से निकलकर हाट-बाज़ारों तक का सफर”
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज, 9 मार्च 2026 को सदन की कार्यवाही काफी गहमागहमी भरी रहने वाली है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आज की तारांकित प्रश्नोत्तरी की सूची के अनुसार, मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण विभागों—खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, और समाज कल्याण विभाग से जुड़े जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री और मंत्रियों का क्षेत्र: जब ‘जवाब देने वाला’ ही बन जाए फरियादी
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित सवालों का जवाब विभागीय मंत्री श्री दयालदास बघेल देंगे। इस विभाग से जुड़े कुल 13 प्रश्न सदन में लगाए गए हैं, जिनमें श्री बघेल लखेश्वर, श्री ललित चंद्राकर, श्री कवासी लखमा, श्री पुरन्दर मिश्रा और डॉ. चरण दास महंत जैसे प्रमुख विधायक सरकार से जवाब मांगेंगे।
वहीं, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सदन के सवालों का सामना करेंगी। महिला एवं बाल विकास से जुड़े 8 प्रश्नों पर श्रीमती विद्यावती सिदार, श्री चैतराम अटामी, श्री ओंकार साहू और श्री अनुज शर्मा अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा, समाज कल्याण विभाग से संबंधित 4 प्रश्नों पर श्री प्रबोध मिंज, श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम और श्री राजेश मूणत द्वारा सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
आज की कार्यसूची यह संकेत देती है कि विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की राशन व्यवस्था, आंगनवाड़ी सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे गंभीर विषयों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।
क

