8th Pay Commission: क्या सच में 70% बढ़ेगी सैलरी? जानिए लेवल-1 कर्मचारियों का नया वेतन!

अंबिकापुर, सरगुजा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सरगुजा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के शासकीय हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद के अंतर्गत की जाएगी।

Sawan 2026: 30 जुलाई से गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! इस महीने दान-पुण्य का क्या है महत्व और क्या हैं हेल्थ रूल्स? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

UDISE+ 2025-26: बस्तर की शिक्षा बदल रही या अब भी चुनौतियों में घिरी? ड्रॉपआउट घटा, लेकिन असली तस्वीर जिला आंकड़े बताएंगे

सरकारी स्कूलों में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की ‘ऑनलाइन उपस्थिति’ पर सख्ती, VSK App का उपयोग अनिवार्य

विभिन्न विषयों जैसे अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान के कुल 26 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इस पद के लिए आवेदक का संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर और बी.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयनित अतिथि शिक्षकों को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के माध्यम से 20,000 रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा। यह नियुक्ति एक अंतरिम व्यवस्था है जो 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।

चयन प्रक्रिया स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें संबंधित विकासखंड के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि किसी कारणवश अंक समान रहते हैं, तो अधिक उम्र वाले आवेदक का चयन किया जाएगा।

UDISE+ 2025-26: छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की रैंकिंग का इंतजार, किस जिले की शिक्षा सबसे मजबूत और कौन रहेगा पीछे?

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 15 जुलाई 2026 तक संबंधित शासकीय विद्यालय में डाक द्वारा या स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय के लिए अलग आवेदन करना होगा और लिफाफे पर स्पष्ट रूप से पद, विषय और विद्यालय का नाम अंकित करना आवश्यक है। आवेदन के साथ निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति संलग्न करनी होगी। विद्यालयवार रिक्त पदों की जानकारी NIC सरगुजा की वेबसाइट या जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध है।

80% सांप बेकसूर, फिर भी मानसून में ‘नाग और करैत’ का खौफ: वनांचल में सक्रिय हुआ ‘साइलेंट किलर’

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version